फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Speed of city stopped due to sugarcane jam

गन्ने के जाम से थमी शहर की रफ्तार

Thu, 23 Jan 2020 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
Speed of city stopped due to sugarcane jam
शामली करनाल मार्ग पर वाहनो से लगा जाम - फोटो : SHAMLI
शामली। तकनीकि खराबी के चलते शामली चीनी मिल साढ़े चार घंटे बंद रही। जिस कारण पूरे दिन शहर में गन्ना लदे वाहनों के कारण जाम लगा रहा। जाम में एंबुलेंस लेकर स्कूल बस तक फंसी रही। जाम के कारणा आम नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह साढ़े सात बजे के लगभग तकनीकि खराबी आने के कारण शामली चीनी मिल बंद हो गई। चार घंटे शुगर मिल बंद रहने से शहर में गन्ने के वाहनों के आने से भयंकर जाम लग गया। शहर के चीनी मिल रोड, अग्रसेन पार्क, शिवचौक रेलवे रोड, शामली कोतवाली से लेकर अस्पताल रोड हनुमानधाम, हनुमान रोड नाला पटरी तक गन्ने के जाम लग जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात यह हो गए कि बड़े से छोटे वाहन जाम में फंस गए। दोपहर साढ़े तीन बजे के लगभग शहर के फव्वारा चौक से शामली सीएचसी में जाने वाली एंबुलेंस नाला पटरी हनुमान रोड के पास जाम में काफी देर फंसी रही। मिल रोड पर हिंदू कन्या इंटर कालेज की छात्राओं को आने जाने में परेशानी हुई। शामली चीनी मिल के वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक दीपक राणा ने बताया कि सुबह साढ़े सात बजे तकनीकि खराबी आजाने के बाद पूर्वाह्न 11.30 बजे तक शामली चीनी मिल बंद रही। किसानों को चीनी मिल बंद होने का मोबाइल से मेसेज भेज दिया गया था। फिर भी चीनी मिल में गन्ने के वाहनों का आना जारी रहा। जिससे शहर में जाम के हालत बने हैं। चीनी मिल को दोपहर से चालू किया गया। रात तक मिल की क्षमता बढ़ जाने पर गन्ने का जाम खत्म हो जाएगा।

शामली एमएसके रोड पर गन्ने की टैक्टर ट्रॉली से लगा जाम

शामली एमएसके रोड पर गन्ने की टैक्टर ट्रॉली से लगा जाम- फोटो : SHAMLI

शामली एमएसके रोड पर जाम में फसी एम्बुलेंस

शामली एमएसके रोड पर जाम में फसी एम्बुलेंस- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed