{"_id":"677c23d596b57c9bef0dbb44","slug":"specialist-doctor-remained-missing-in-opd-shamli-news-c-26-1-smrt1048-134784-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ओपीडी में विशेषज्ञ चिकित्सक रहे नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ओपीडी में विशेषज्ञ चिकित्सक रहे नदारद
Tue, 07 Jan 2025 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
शामली। जिला अस्पताल में सोमवार को गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर छुट्टी के दिन ओपीडी सुबह आठ बजे से 11 बजे रही। इस दौरान अस्पताल में कई चिकित्सक नदारद मिले। ओपीडी में पांच चिकित्सक व तीन प्रशिक्षु ने मरीजों की जांच की। इलाज के लिए आए मरीज विशेषज्ञ चिकित्सक न मिलने पर परेशान रहे।
रविवार काे साप्ताहिक छुट्टी रही और सोमवार को गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर अवकाश रहा। अवकाश के दिन ओपीडी में सुबह 11 बजे तक मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया। सोमवार को ओपीडी में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राघव अग्रवाल को छोड़कर अन्य कोई विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद नहीं थे। ओपीडी में डॉ. द्रक्षिरा अग्रवाल, डॉ. सानिया, ब्लड बैंक में नियुक्त डॉ. आफिया और डॉ. लविश और तीन प्रशिक्षु ने मरीजों की जांच की। इनमें भी कई चिकित्सक नौ बजे तक ओपीडी में पहुंचे। विशेषज्ञ चिकित्सक न होने से मरीज परेशान रहे।
सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि ओपीडी में करीब 400 मरीज आए, जिनमें 311 मरीज नए आए थे। कई चिकित्सक अवकाश पर रहे हैं।
उधर गांव बंतीखेड़ा निवासी लोकेंद्र ने बताया कि उसका उपचार सर्जन डॉ. नरेश सैनी की देखरेख में चल रहा है। आज वे दवा लेने आए थे, लेकिन डाक्टर को छुट्टी पर होना बताया है।
विज्ञापन
गांव बल्ला माजरा निवासी महरूनिशा और टपराना निवासी जमशेद ने बताया कि सांस लेने में परेशानी होने पर जिस डाक्टर को पहले दिखाया था, वह आज नहीं मिले। दूसरे डाक्टर को दिखाया, उसने दवा दी है।