फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Special ward made in CHC in view of dengue outbreak

डेंगू के प्रकोप को देखते हुए सीएचसी में बनाया स्पेशल वार्ड

Sun, 17 Oct 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Special ward made in CHC in view of dengue outbreak
कैराना सीएचसी पर बनाया गया डेंगू वार्ड - फोटो : SHAMLI
कैराना। दिन-प्रतिदिन बढ़ते डेंगू के प्रकोप को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्पेशल वार्ड बनाया गया है। जिस में डेंगू के मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया जाएगा।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजेंद्र कुमार ने बताया कि मौसम में परिवर्तन की वजह से संचारी रोग तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही संचारी रोगों के लिए कारगर आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध हैं। जिस कारण डेंगू व मलेरिया के मरीजों के लिए सीएचसी पर अलग से वार्ड बनाया गया है। जिसमें 8 बेड़ पर मच्छरदानी ऑलआउट की व्यवस्था की गई है। सीएचसी पर मौजूद पैथोलॉजी व्यवस्था को भी चुस्त-दुरुस्त कर दिया गया है। पैथोलॉजी पर डेंगू व मलेरिया की जांच के लिए किट उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि अगर कोई डेंगू या मलेरिया का गंभीर पेशेंट आता है तो उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला मुजफ्फरनगर अस्पताल रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed