फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Special Secretary speaking, whether your complaint was settled

विशेष सचिव बोल रहा हूं, क्या आपकी शिकायत का निस्तारण हुआ

Thu, 08 Mar 2018 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Thu, 08 Mar 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
Special Secretary speaking, whether your complaint was settled
मंडी समिति में निरीक्षण करते विशेष सचिव राजशेखर। - फोटो : अमर उजाला
शामली में लोकनिर्माण विभाग के विशेष सचिव एवं जिले के नोडल अधिकारी डॉक्टर राजशेखर ने बृहस्पतिवार को मंडी समिति कार्यालय और थाना आदर्श मंडी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना आदर्श मंडी में समाधान दिवस के दौरान प्राप्त शिकायत के संबंध में सिलावर गांव के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य लोकेश कुमार से मोबाइल पर बातचीत की। मोबाइल पर प्रधानाचार्य से कहा कि मैं विशेष सचिव डाक्टर राजशेखर बोल रहा हूं, क्या विद्यालय की भूमि से अवैध कब्जे की शिकायत का निस्तारण हुआ। इस पर लोकेश कुमार ने कहा कि पुलिस ने समाधान करा दिया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को करीब साढ़े चार बजे लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव डाक्टर राजशेेखर ने थाना आदर्श मंडी और कृषि उत्पादन मंडी समिति का निरीक्षण किया। थाना आदर्श मंडी में उन्होंने क्षेत्र के गांव, चौकी, चेकपोस्ट, बैरियर, हाईवे और अपराध के संबंध में जानकारी ली। वहां मौजूद सीओ सिटी अशोक कुमार
विज्ञापन
सिंह और थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने कहा कि भूमि विवाद, हत्या और चोरी के मामले सामने आ रहे हैं। पिछले पांच दिनों में हत्या के तीन मामलों का खुलासा नहीं हुआ है। इसके बाद विशेष सचिव ने कंप्यूटर कक्ष में पहुंचकर ऑनलाइन एफआईआर के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्रधान लिपिक कार्यालय में अभिलेखों का रख-रखाव देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, थाना दिवस में आई शिकायतों के निस्तारण की जानकारी ली। थाना दिवस में सिलावर गांव के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य लोकेश कुमार द्वारा विद्यालय की भूमि पर अवैध कब्जे के संबंध में शिकायत की गई थी। विशेष सचिव डाक्टर राजशेखर ने शिकायतकर्ता से फोन पर वार्ता कर निस्तारण के बारे में पूछा, तो लोकेश कुमार ने कहा पुलिस ने गांव में आकर शिकायत का निस्तारण करा दिया है। इसके बाद उन्होंने थाना परिसर में स्थित नागेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान एसडीएम सुरजीत सिंह, सीओ अशोक कुमार सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
उधर, कृषि उत्पादन मंडी समिति कार्यालय में पहुंचकर विशेष सचिव डाक्टर राजशेखर ने पौधरोपण किया। मंडी समिति क्षेत्र में आने वाली सड़कों की जानकारी ली। पूछा कि सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया गया है या नहीं। मंडी समिति सचिव विश्वेंद्र कुमार ने बताया कि मंडी समिति क्षेत्र में आने वाली 11 सड़कों को गड़ढामुक्त कर दिया गया है। तीन माह में मंडी के भीतर सड़कों का नवीनकरण कराया जाएगा। मंडी के अंदर पानी की निकासी के लिए नाले की व्यवस्था की जानकारी ली। विशेष सचिव ने कहा कि शामली मंडी शुल्क दो करोड़ तीन लाख का लक्ष्य है। अभी तक 80 लाख रुपये की वसूली ही हो पाई है। वहीं, ई पेमेंट के बारे पूछा है कि व्यापारियों को ई-पेमेंट की सुविधा दी जा रही है या नहीं। मंडी सचिव ने स्वीकार किया कि किसानों को ई पेमेंट की व्यवस्था में परेशानी हो रही है। निरीक्षण के दौरान मंडी समिति के उपनिदेशक और मंडी सचिव सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed