फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   speak the truth and practice righteousness

सत्य बोलो और धर्म का आचरण करो

Wed, 15 Sep 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
speak the truth and practice righteousness
शामली तालाब रोड स्थित जैन मन्दिर में दक्ष लक्षण पर्व पर पूजन करते जैन समाज के लोग - फोटो : SHAMLI
सत्य बोलो और धर्म का आचरण करो
विज्ञापन

शामली। क्षेत्र के जैन मंदिरों में दशलक्षण पर्व के अवसर पर उत्तम सत्य धर्म की पूजा की गई। कहा गया कि सत्य बोलो और धर्म का आचरण करो। सत्य बोलने वाला व्यक्ति कभी असफल नहीं होता। समाज में सम्मान प्राप्त करता है।
नगर के श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर धर्मपुरा दशलक्षण पर्व में पांचवें दिन उत्तम सत्य धर्म की पूजा की। श्रद्धालुओं ने पुष्पदंत भगवान का मोक्ष कल्याणक भी मनाया। शांति धारा रमेश चंद जैन व अजय जैन ने कराई गई। पुष्पदंत भगवान का मोक्ष कल्याणक बड़े धूमधाम से मनाया गया जिसमें मुख्य लड्डू अभिषेक जैन, सुशील जैन, प्रवीण जैन ने चढ़ाया। पंडित मुन्ना लाल जैन ने विधि-विधान से पूजा अर्चना कराई। इस दौरान उन्होंने कहा कि सत्य बोलो और धर्म का आचरण करो। क्रोध, लोभ, भय और हंसी, मजाक आदि के कारण ही झूठ बोला जाता है। सत्य के मार्ग पर चलने वाला ही सफल होता है।
विज्ञापन

इस दौरान अभिषेक जैन, अरविंद जैन, नरेश जैन, गौरव जैन, दीपा जैन, अनीता जैन, मंजू जैन, संध्या जैन, स्वीटी जैन के अलावा मुख्य संरक्षक जेके जैन कलश वाले, मुख्य संयोजक अनिल कुमार जैन बैग वाले, अध्यक्ष संतोष जैन, सचिव प्रवीण जैन, कोषाध्यक्ष राजेश जैन, दीपक जैन, अशोक जैन, अजय जैन, श्रेयांश जैन, चंचल जैन, वीरेंद्र जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालाब रोड स्थित श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण पर्व में पांचवें दिन शांति धारा परविंद जैन, पारस जैन, रमेश चंद जैन ने कराई। पुष्पदंत भगवान का मोक्ष कल्याणक मनाया गया जिसमें विशेष लड्डू बोली के साथ लक्ष्मीचंद जैन परिवार ने चढ़ाया। विधानाचार्य सतेंद्र जैन टीकमगढ़ ने विधि विधान से पूजा-अर्चना कराई। उत्तम सत्य धर्म की पूजा की गई। विधानाचार्य ने कहा कि सत्य कभी पराजित नहीं होता। सत्य के मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति की सभी मुश्किलें दूर होती हैं। संगीतकार रमेशचंद्र नामदेव ने मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है, भजन सुनाकर समां बांध दिया। भक्त भावविभोर होकर झूमने लगे।
इस अवसर पर अध्यक्ष सुदेश कुमार जैन, मंत्री राजेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेश जैन, संयोजक वीरेश जैन कंडेला वाले, पंकज जैन, विकास जैन, भूषण लाल जैन, महेश जैन, पवन जैन, सुमित्रा जैन, इंदु जैन, रेखा जैन, बाला जैन, पुष्पा जैन, अनीता जैन, सुनीता जैन, रूबी जैन, वासु जैन आदि मौजूद रहे।

सत्य धर्म का आधार है
गढ़ीपुख्ता। श्री दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र में चल रहे 13 दीप महामंडल विधान के पांचवें दिन उत्तम सत्य धर्म की पूजा की गई। विधानाचार्य ने कहा कि सत्य बोलने वाला व्यक्ति मोक्ष को प्राप्त होता है। झूठ बोलने वाला व्यक्ति नर्क गामी होता है। सत्य जीवन का आधार है। भगवान पुष्पदंत नाथ का निर्वाण महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रक्षाल शांति धारा के बाद विधि-विधान से पूजन किया गया। इस अवसर पर नीरज जैन, अनिल जैन, सुदेश जैन, दीपक राय जैन, रेनू जैन, ममता जैन, रेखा जैन, संगीता जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed