फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   SP took stock of security arrangements by marching on foot

एसपी ने पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Fri, 12 Aug 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
SP took stock of security arrangements by marching on foot
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने बृहस्पतिवार रात थानाभवन में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को त्योहारों पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

एसपी अभिषेक झा ने आगामी त्योहारों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण सकुशल संपन्न कराने के लिए थानाभवन क्षेत्र में पड़ने वाले संवेदनशील स्थानों, बाजारों, मुख्य चौराहों और धार्मिक स्थलों के आसपास पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सीओ थानाभवन श्रेष्ठा ठाकुर, थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इस दौरान एसपी ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सतर्क रहने के निर्देश दिए। एसपी के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ क्षेत्रों में पैदल गश्त किया। पैदल गश्त के दौरान एसपी ने सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण न होने देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed