फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   SP's ten-day flag-laying campaign started

सपा का दस दिवसीय झंडा लगाओ अभियान शुरु

Thu, 16 Dec 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
SP's ten-day flag-laying campaign started
सपा का दस दिवसीय झंडा लगाओ अभियान शुरू
विज्ञापन

शामली। विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर सपा का घरों, वाहनों पर दस दिवसीय झंडा लगाओ अभियान बुधवार से शुरू हुआ। सपा के वरिष्ठ नेता डॉ. सुधीर पंवार के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने मादलपुर गांव में अभि चौधरी के घर सपा के झंडे लगाए।

अभियान में 15 दिसंबर से लेकर 25 दिसंबर तक वाहनों, घरों में पार्टी के ध्वज लगाए जाएंगे। इस मौके पर सपा के वरिष्ठ नेता प्रो. सुधीर पंवार ने कहा कि आज समाजवादी पार्टी और रालोद के पक्ष में जबरदस्त लहर चल रही है। जिससे भाजपा घबरा गई है। भाजपा फिर से मंदिर-मस्जिद की राजनीति करने का कार्यक्रम बना रही है। उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं समर्थकों से अपने घरों पर समाजवादी पार्टी का झंडा लगाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सच्चू प्रधान, दिनेश फौजी, जावेद जंग, मुंतियाज, संजय आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed