{"_id":"61ca063e8f87d054f26a9483","slug":"sp-s-i-am-khaki-poem-once-again-viral-shamli-news-mrt570981661","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी की मैं खाकी हूं कविता एक बार फिर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी की मैं खाकी हूं कविता एक बार फिर वायरल
विज्ञापन
शामली। एसपी सुकीर्ति माधव की लिखी हिंदी कविता ‘मैं खाकी हूं’ का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर सोमवार को वायरल हो गया। आईएएस अधिकारी अवनीश सरन ने उनकी इस कविता को ट्विटर पर ट्वीट किया है। इसके बाद से इस कविता को करीब दस हजार लोग लाइक कर चुके हैं। उन्होंने कविता का एक वीडियो क्लिप ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं जब भी पढ़ता और सुनता हूं, दिल रोमांच से भर जाता है। इस ट्वीट को लगातार रीट्वीट और लाइक किया जा रहा है। मुंबई के ज्वाइंट कमिश्नर विश्वास नांगरे पाटिल ने भी सुकीर्ति माधव मिश्रा द्वारा लिखी कविता पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
प्रधानमंत्री ने भी की थी सराहना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल हैदराबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल नेशनल पुलिस एकेडमी से पास होने वाले युवा आईपीएस अफसरों को वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया था। प्रधानमंत्री ने युवा आईपीएस अफसरों से उनके अनुभव के बारे में भी बातचीत की थी। उस दौरान मध्य प्रदेश कैडर के आईपीएस आदित्य मिश्रा को प्रधानमंत्री के सामने बोलने का मौका मिला तो उन्होंने अपने साथी कोरोना वॉरियर देवेंद्र चंद्रवंशी को याद करते हुए ‘मैं खाकी हूं’ कविता सुनाई थी। तब से यह कविता काफी चर्चा में आ गई थी।
यह कविता मैंने मेरठ में ट्रेनिंग के दौरान अपने साथियों को श्रद्धांजलि देने के लिए लिखी थी। कविता को सभी लोगों का बहुत प्यार मिला। इससे काफी खुश हूं। - सुकीर्ति माधव, एसपी शामली