फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   SP reviewed the arrangements in the police line

पुलिसकर्मियों को सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराएं

Mon, 05 Oct 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
SP reviewed the arrangements in the police line
शामली पुलिस लाइन का निरिक्षण करने के लिये जाते एसपी नित्यानंद राय - फोटो : SHAMLI
एसपी ने पुलिस लाइन में व्यवस्थाओं का जायजा लिया
विज्ञापन

शामली। एसपी निन्यानंद राय ने पुलिस लाइन पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बैरक में रहने वाले पुलिसकर्मियों को सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए।

रविवार को एसपी नित्यानंद राय ने पुलिस लाइन पहुंचकर व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने प्रतिसार निरीक्षक हरमीत सिंह से पुलिस लाइन में उपलब्ध संसाधनों और पुलिसकर्मियों के लिए सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने क्वार्टर गार्ड आदेश कक्ष देखा। कर्मचारियों के मेस, उनके रहने की बैरक का भ्रमण किया। एसपी ने प्रतिसार निरीक्षक को निर्देश दिए कि पुलिस लाइन की बैरक में रहने वाले कर्मचारियों को सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। बिजली, पानी आदि की कोई समस्या ना हो और टॉयलेट साफ-सुथरे रहे। पुलिस लाइन के स्टोर में कोरोना संक्रमण संबंधी सामग्री की उपलब्धता के बारे में आरआई ने सभी थानों को सामग्री भेजे जाने के बारे में अवगत कराया गया। परिवहन शाखा में व्यवस्थित रिकॉर्ड को देखकर एसपी ने संतोष जताया। एसपी ने कहा कि पुलिस लाइन परिसर को मंडी परिसर से अलग रखने के लिए तार की बाड़ और बैरियर लगाए जाएं। इसके साथ ही साइन बोर्ड लगवाएं, ताकि आम आदमी का पुलिस लाइन परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित रहे।

शामली पुलिस लाइन की बैरिंग का  निरिक्षण करते एसपी नित्यानंद राय

शामली पुलिस लाइन की बैरिंग का निरिक्षण करते एसपी नित्यानंद राय- फोटो : SHAMLI

शामली पुलिस लाइन की बैरिंग का  निरिक्षण करते एसपी नित्यानंद राय

शामली पुलिस लाइन की बैरिंग का निरिक्षण करते एसपी नित्यानंद राय- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed