फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   SP read out DGP's new year message

Shamli News: एसपी ने डीजीपी का नववर्ष संदेश पढ़कर सुनाया

Sun, 01 Jan 2023 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
SP read out DGP's new year message
शामली पुलिस लाइन में एसपी को बुके देकर नए वर्ष की शुभकामनाएं देते एएसपी ओपी सिंह व सीओ सिटी। - फोटो : SHAMLI
एसपी ने डीजीपी का नववर्ष संदेश पढ़कर सुनाया
विज्ञापन

शामली। पुलिस लाइन में नववर्ष पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसपी अभिषेक ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक देवेंद्र सिंह चौहान के नववर्ष संदेश को पढ़कर सुनाया गया।

नववर्ष 2023 के अवसर पर रविवार सुबह पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में एसपी अभिषेक ने डीजीपी उप्र देवेंद्र सिंह चौहान के नववर्ष संदेश को पढ़कर सुनाया। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। डीजीपी की तरफ से भेजे गए नववर्ष संदेश में कहा गया कि बीता हुआ वर्ष उप्र पुलिस के लिए नई ऊंचाईयों और अनुपम उपलब्धियों का रहा है। उन्होंने बीते वर्ष में कानून व्यवस्था में सुधार, पुलिस की उपलब्धियों और अपराधियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की जानकारी दी। डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों व कर्मियों के नाम संदेश में कहा कि वर्दी धारण कर जनसेवा करने का जो सौभाग्य हमें प्राप्त है, वह एक वरदान से कम नहीं है।यही एक सेवा है जो हमें अधिकारी प्रदान करती है, जिससे हम सर्वसमाज, पीड़ितों, महिलाओं, जरूरतमंद व कमजोर वर्ग के लोगों को त्वरित न्याय दिला सकते हैं। अपने जीवन में अनुशासन, नैतिकता, सत्यनिष्ठा, टीम भावना व कर्तव्यपरायणता को अंगीकृत कर पुलिस सेवा पूरे मनोयोग के साथ करें, जिससे कि सुचिता एवं पारदर्शिता बनी रहे। इस अवसर पर एएसपी ओपी सिंह, सीओ सिटी बिजेंद्र सिंह भड़ाना, प्रतिसार निरीक्षक हरमीत सिंह आदि मौजूद रहे।

शामली  पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों को एडीजी का संदेश पढ़कर सुनाते एसपी अभिषेक झा।

शामली पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों को एडीजी का संदेश पढ़कर सुनाते एसपी अभिषेक झा।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed