फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   SP MLA Nahid Hasan Property will be atteched in Shamli, administration asks for details

यूपी: सपा विधायक नाहिद हसन की संपत्ति होगी जब्त, प्रशासन ने ब्योरा मांगा 

Mon, 28 Mar 2022 05:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 28 Mar 2022 05:09 PM IST
सार

सपा विधायक नाहिद हसन पर प्रशासन जल्द ही बड़ी कार्रवाई कराने जा रहा है।गैंगस्टर के उक्त मुकदमे में अभी तक हाई कोर्ट का कोई फैसला नहीं आया है।गैंगस्टर के मुकदमे की विवेचना कांधला पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
SP MLA Nahid Hasan Property will be atteched in Shamli, administration asks for details
सपा विधायक नाहिद हसन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में प्रशासन ने गैंगस्टर के मुकदमों में जेल में बंद सपा विधायक नाहिद हसन की संपत्ति जब्त होगी। प्रशासन ने उनकी संपत्ति का ब्योरा मांगा है। 

विज्ञापन


फरवरी 2021 में तत्कालीन कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने सपा विधायक नाहिद हसन और उनकी माता तबस्सुम बेगम सहित 40 आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें :  मर्डर: बागपत में गोलियों से छलनी कर 24 साल के युवक की निर्मम हत्या, शव के पास मिले आधा दर्जन खोखे, वाहन से कुचला चेहरा
विज्ञापन
विज्ञापन


15 जनवरी 2022 को पुलिस ने नाहिद हसन को गिरफ्तार करके कैराना स्थित एमपी एमएलए कोर्ट में पेश किया था। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। कैराना स्थित कोर्ट से नाहिद हसन की जमानत याचिका खारिज होने पर उनके अधिवक्ता ने हाईकोर्ट की शरण ली थी।

गैंगस्टर के उक्त मुकदमे में अभी तक हाई कोर्ट का कोई फैसला नहीं आया है। गैंगस्टर के मुकदमे की विवेचना कांधला पुलिस कर रही है।

पुलिस प्रशासन की ओर से सपा विधायक नाहिद हसन की संपत्ति का ब्योरा मांगा गया है। इस संबंध में एसएसपी सुकीर्ति माधव का कहना है कि गैंगस्टर के मुकदमे में आरोपी की संपत्ति जब्त की जाती है। इसलिए संपत्ति का ब्योरा जुटाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed