फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   SP leader appeared in the court in the murder of mother and daughter

Shamli News: मां-बेटी की हत्या में सपा नेता की कोर्ट में पेशी

Fri, 20 Jan 2023 05:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 05:45 PM IST
विज्ञापन
SP leader appeared in the court in the murder of mother and daughter
- दिसंबर 2022 को कोर्ट में सरेंडर के बाद भेजा गया जेल
विज्ञापन

- कोर्ट से खारिज हो चुकी है जमानत अर्जी
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। मां-बेटी को जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने के मामले में जेल में बंद सपा नेता एवं प्रधानपति राशिद जंग को कड़ी सुरक्षा के बीच कैराना स्थित कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के बाद कोर्ट ने आरोपी को पुन: जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के समर्थकों को कोर्ट परिसर से दौड़ा दिया।
22 सितंबर 2022 को कांधला थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू के मजरा गढ़ीदौलत निवासी फुरकाना व उसकी बेटी नबिया को जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगा था, जिसमें दोनों की मौत हो गई थी। मामले में ग्राम प्रधानपति राशिद जंग के अलावा मजाहिर, रफाकत, आबिद, जहूर व महिला जहूरा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। ग्राम प्रधान सय्यारा ने भी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र भेजा था। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने मामले की सीबीसीआईडी से जांच कराने की मांग की थी।
विज्ञापन

सात दिसंबर 2022 को मामले में वांछित चल रहे सपा छात्रसभा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रधानपति राशिद जंग ने कैराना स्थित कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था। आरोपी की जमानत अर्जी भी कोर्ट ने खारिज कर दी थी। मामले में शुक्रवार को आरोपी की तारीख के चलते बंदी रक्षक गाड़ी से कोर्ट में पेशी पर लाया गया। इस दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट रही। कोर्ट परिसर में आरोपी के समर्थकों को भी पुलिस ने दौड़ा दिया। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed