{"_id":"6ad3cc57dbcebe4b5a03fdae","slug":"sp-is-preparing-to-sail-through-western-up-with-the-help-of-khap-chaudharis-shamli-news-c-26-1-sal1002-176263-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: खाप चौधरियों के सहारे पश्चिमी यूपी में नैया पार लगाने की तैयारी में सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: खाप चौधरियों के सहारे पश्चिमी यूपी में नैया पार लगाने की तैयारी में सपा
Sun, 18 Oct 2026 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
राजनीति...लखनऊ में सपा सुप्रीमो से मिलते शामली के खाप चौधरी और अन्य। सपा
शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सियासत में खाप चौधरियों की अहम भूमिका मानी जाती है। विधानसभा चुनाव से पहले सपा क्षेत्र में सियासी समीकरण साधने में जुटी है। इसी कड़ी में गठवाला खाप के थांबेदार बाबा श्याम सिंह समेत कई खाप चौधरियों ने लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान बकाया गन्ना भुगतान और किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई। मुलाकात के बाद पश्चिमी यूपी की राजनीति में इसके मायने निकाले जा रहे हैं।
अखिलेश यादव से मिलने वालों में मलिक खाप से जुड़े रविंद्र लांक और महाराज सिंह लांक समेत अन्य लोग शामिल रहे। सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र ताना का कहना है कि पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। बाबा श्याम सिंह के अनुसार अखिलेश यादव ने सरकार बनने पर गन्ना भुगतान समेत अन्य समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
उधर, जिले के दिग्गज जाट नेता भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रहे हरबीर मलिक बीते दिवस कार्यकर्ताओं के साथ सपा में शामिल हुए है। पश्चिमी यूपी में जाट मतदाताओं की अहम भूमिका को देखते हुए उनके सपा में आने को अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
जिले की स्थिति
वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कैराना से सपा के नाहिद हसन, शामली से रालोद के प्रसन्न कुमार चौधरी और थानाभवन से रालोद के अशरफ अली खान ने जीत दर्ज की थी। आगामी चुनाव से पहले खाप चौधरियों की मुलाकात और नेताओं की सक्रियता से पश्चिमी यूपी की राजनीति में नए समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हैं।