{"_id":"58582a7a4f1c1bea7fe393e5","slug":"sp-beat-everyone-in-the-development-virender","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास में सपा ने सबको पछाड़ा : वीरेंद्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास में सपा ने सबको पछाड़ा : वीरेंद्र
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Tue, 20 Dec 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
political
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। समाज कल्याण विभाग और श्रम एवं सेवायोजन विभाग की ओर से आयोजित समारोह में लाभार्थियों को ई-रिक्शा, साइकिल के अलावा पेंशन, बीमा और शादी अनुदान के चेक वितरित किए गए। इस दौरान सपा नेताओं ने प्रदेश सरकार का गुणगान किया।
सोमवार को शामली में माजरा रोड स्थित ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में विकास और समाज हित की जितनी योजनाएं चलाई हैं, उतनी योजना किसी मुख्यमंत्री ने नहीं चलाई।
उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर शामली को विकास के क्षेत्र में नंबर वन बनाया जाएगा। प्रदेश सरकार ने जनपद में 22 बिजलीघर और 23 स्कूलों का निर्माण कराया है। सिंचाई के क्षेत्र में किसानों को लाभ दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने जनता से झूठे वादे किए, प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत कुछ भी कार्य जिले में नहीं कराया जा सका।
विज्ञापन
इनसे पूर्व सपा नेता एवं आवश्यक वस्तु एवं खाद्य निगम के चेयरमैन चौधरी रियासत राणा, सपा जिलाध्यक्ष किरणपाल कश्यप, जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने भी विचार व्यक्त किए तथा प्रदेश सरकार की योजनाओं का गुणगान किया। इस दौरान पेंशन लाभार्थी 50 महिलाओं को परिचय पत्र, शादी अनुदान में 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये के चेक, दिव्यांगों को रोजगार के लिए ऋण स्वीकृति होने पर पांच-पांच लाख रुपये के चेक, 500 साइकिलें, 25 ई-रिक्शा वितरित किए गए। वहीं, पशु पालन विभाग को सचल पशु चिकित्सालय सेवा के तीन वाहन दिए गए।
कार्यक्रम में एसपी डॉ. अजयपाल, सीडीओ यशु रूस्तगी, मनीष चौहान, सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष राशिद पहलवान, कांधला चेयरमैन वाजिद हसन, वीर सिंह मलिक, असलम प्रमुख, विपिन राणा, ठाकुर चमन सिंह और महबूब राणा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला समाज कल्याण अधिकारी अश्वनी कुमार और तुलिका गोयल ने संयुक्त रूप से किया।