फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Soon you will be able to watch movies in the multiplexes of Kandla area

Shamli News: जल्द कंडेला क्षेत्र के मल्टीप्लेक्स में देख सकेंगे फिल्में

Sat, 07 Jun 2025 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Soon you will be able to watch movies in the multiplexes of Kandla area
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। सिने प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। जिले को जल्द ही पहले मल्टीप्लेक्स सिनेमा की सौगात मिलेगी। यहां के लोगों को फिल्में देखने, शापिंग आदि के लिए दिल्ली, पानीपत आदि की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। मनोरंजन कर विभाग ने मल्टीप्लेक्स को अनुमति दे दी है। प्रशासन की अनुमति मिलते ही जल्द ही दो स्क्रीन के मल्टीप्लेक्स को चालू कर दिया जाएगा।
दरअसल, जिलेभर में पूर्व में 20 से अधिक सिनेमा हाॅल संचालित थे। मगर कोराना काल से पूर्व अधिकतर सिनेमा हॉल दर्शकों की संख्या कम होने के कारण बंद हो चुके हैं। कैराना में अभी भी एक सिनेमा हॉल चल रहा है।
विज्ञापन

जिसके कारण यहां के लोगों को मल्टीप्लेक्स में फिल्म देखने और शॉपिंग के लिए दिल्ली, करनाल, पानीपत आदि की दौड़ लगानी पड़ती थी, जिससे जहां उनका समय अधिक खर्च होता है वहीं रुपयों की भी बर्बादी होती है। मनोरंजन कर विभाग के अधिकारियों के अनुसार, कंडेला क्षेत्र में अवी नाम से मल्टीप्लेक्स के लिए आवेदन किया गया है, जिसे अधिकारियों ने मंजूर कर लिया है। हालांकि, संस्तुति कर फाइल अब प्रशासन के पास भेजी गई है। एडीएम सतेंद्र कुमार का कहना है कि फाइल पहुंची है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- खानपान के साथ-साथ शापिंग की भी मिलेगी सुविधा
अधिकारियों के अनुसार, मल्टीप्लेक्स में फिल्मों के साथ-साथ शाॅपिंग, खान-पान की भी सुविधा लोगों को मिलेगी। आधुनिक सुविधाओं व पूरी तरह से वातानुकूलित मल्टीप्लेक्स में दो स्क्रीन होंगीं।


जानिए... क्या होते हैं मल्टीप्लेक्स
जीएसटी के अधिकारियों के अनुसार, मल्टीप्लेक्स में आमतौर पर कई अलग-अलग ऑडिटोरियम होते हैं, जहां एक साथ कई फिल्में दिखाई जाती हैं। यह एक ही इमारत में कई अलग-अलग थिएटर होने के समान है। मल्टीप्लेक्स में एक साथ कई लोग फिल्म देख सकते हैं, जो सिंगल स्क्रीन थिएटर की तुलना में अधिक सुविधाजनक और आरामदायक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed