{"_id":"67758d156c3cad9022055924","slug":"soon-on-the-lines-of-big-cities-there-will-be-online-challans-in-shamli-district-too-shamli-news-c-26-1-sal1002-134496-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जल्द बड़े शहरों की तर्ज पर शामली जिले में भी होंगे ऑनलाइन चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जल्द बड़े शहरों की तर्ज पर शामली जिले में भी होंगे ऑनलाइन चालान
विज्ञापन
शामली। शहर में अब ट्रैफिक नियम तोड़े तो तुरंत चालान होगा। पुलिस प्रशासन नए साल में ई चालान सिस्टम शुरू करने वाला है। जिसकी तैयारी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कर ली है।
जिलाधिकारी अरविंद चौहान ने बताया कि बड़े शहरों मेरठ, सहारनपुर और अन्य जिलों की तर्ज पर जल्द ही शामली में भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के ऑनलाइन चालान किए जा सकेंगे। इसके लिए विभिन्न स्थानों पर अच्छी क्वालिटी के कैमरे लगवाए जाएंगे, जिसको लेकर प्लानिंग तैयार की जा रही है। नए साल में व्यवस्था लागू होगी।
अभी तक ऐसा होता है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के ऑनलाइन चालान नहीं हो पाते, जिसके कारण उन पर चेकिंग के दौरान ही शिकंजा कसा जाता है। कैमरे नहीं लगने के कारण शिकंजा नहीं कसा जाता। फव्वारा चौक, धीमानपुरा फाटक, विजय चौक, दिल्ली रोड पर कैमरे लगवाए जाएंगे। चालान के बाद वाहन मालिक के मोबाइल फोन पर मैसेज भेज दिया जाएगा।