फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Songs will not be out in the spring

सावन की फुहार में नहीं होगी गीतों की बहार

Tue, 21 Jul 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Songs will not be out in the spring
पूनम आर्य - फोटो : SHAMLI
सावन की फुहार में नहीं होगी गीतों की बहार
विज्ञापन

शामली। कोरोना महामारी के चलते हर तरह के कार्यक्रमों पर असर पड़ा है। त्योहारों की रौनक भी खत्म हो गई है। इस बार हरियाली तीज पर भी कोरोना का असर नजर आ रहा है। हर साल आयोजित होने वाले सामूहिक कार्यक्रम नहीं होंगे। न महिलाएं सामूहिक रूप से झूला झूल सकेंगी और न ही सावन के गीतों का आनंद ले पाएंगी। घर पर रहकर ही त्योहार मनाएंगी और ऑनलाइन कार्यक्रमों का आयोजन करेंगी।
हनुमान धाम पर होता है भव्य आयोजन
शामली। हर साल हनुमान धाम पर हरियाली तीज के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है लेकिन इस बार सामूहिक आयोजन नहीं होगा। समाजसेविका वीना अग्रवाल बताती हैं कि यहां होने वाले कार्यक्रम में करीब 500 महिलाएं शामिल होती थी। मेहंदी, तीज क्वीन, गीत, फैंसी ड्रेस आदि की प्रतियोगिताएं होती थी। कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल होती थी। प्रतियोगिताओं में विजेताओं को सम्मानित किया जाता था।
विज्ञापन

इन संगठनों की ओर से होते थे कार्यक्रम
हर वर्ष हरियाली तीज पर कई संगठनों की ओर से कार्यक्रम होते थे। इनरव्हील क्लब, लायनेस क्लब, आरएसएस स्वयं सेविकाएं, वीरांगना वाहिनी, स्त्री आर्य समाज, हनुमान धाम तथा महिला जैन मिलन समेत कई संगठन कार्यक्रम का आयोजन करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोली महिलाएं...
करोना काल में सभी कार्यक्रम सोशल मीडिया पर कर रही हूं। तीज का कार्यक्रम भी इसी प्रकार आयोजित करेंगी। नए कपड़े पहनकर गूगल मीट पर सभी बहनें सुरक्षा का ध्यान रखते हुए घर ही में तीज मनाएंगी। राष्ट्र सेविका समिति की कार्यकर्ता होने के नाते सभी की सुरक्षा हमारा दायित्व है
- पूनम आर्या
घर पर रहकर आप भी सुरक्षित रहेंगे और आपका परिवार भी। इस बार सखियों के साथ यदि समूह में तीज नहीं मना सकते तो कोई अफसोस न करें। तैयार होकर अपनी सखियों से वीडियो कॉल करें और तीज का त्योहार मनाएं।
- अंजली गर्ग
इस बार तीज पर करोना की वजह से कहीं नहीं जा पाएंगे। घर पर रहकर मोबाइल पर ही सहेलियों के साथ गेम खेलकर तीज का त्योहार सुंदर बनाना है। इस बार परिवार के साथ तीज का कार्यक्रम मनाएंगे, पकवान बनाएंगे और घेवर का आनंद लेंगे।

- शिखा गोयल।
हर साल हम सभी सखियां मिलकर त्योहार मनाती थीं। पूजा करने के साथ सावन के गीत गाती और झूले का आनंद लेती थी। इस बार कोरोना से सुरक्षा को ध्यान में रखना है। ऑनलाइन प्लेटफार्म पर सखियों के साथ कार्यक्रम में शामिल रहूंगी और घर पर रहकर ही त्योहार मनाउंगी।
- डा. ऋतु जैन।

डॉ ऋतु जैन

डॉ ऋतु जैन- फोटो : SHAMLI

अंजली गर्ग

अंजली गर्ग- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed