फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sonam- Like Raja Raghuvanshi, the daughter can get the son-in-law killed

Shamli News: सोनम-राजा रघुवंशी की तरह दामाद की हत्या करा सकती है बेटी

Fri, 13 Jun 2025 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Sonam- Like Raja Raghuvanshi, the daughter can get the son-in-law killed
झिंझाना (शामली)। जिला मेरठ के सरधना थानाक्षेत्र के गांव निवासी महिला ने चौसाना चौकी पर अपनी बेटी के ही खिलाफ शिकायत करते हुए मेघालय के चर्चित सोनम-राजा रघुवंशी की तरह दामाद की हत्या कराए जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

महिला ने झिंझाना थाने की चौकी चौसाना पर अपनी 40 वर्षीय बेटी के खिलाफ दिए शिकायती पत्र में कहा कि उसकी बेटी की 12 साल पहले झिंझाना थाने क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। इसी वर्ष मई में उसके दामाद ने बताया कि उसकी बेटी के प्रेम संबंध उसकी ससुराल में पड़ोस के युवक से हो गए। उसने गांव में पहुंचकर अपनी बेटी को समझाया और उसे अपने मायके में साथ ले गए। वहां से 31 मई को उसकी बेटी अपने प्रेमी संग चली गई। इसके बाद उन्होंने उससे सभी रिश्ते नाते खत्म करने का फैसला लिया था।
विज्ञापन




इसके बाद बुधवार रात को उसकी बेटी ने अपने प्रेमी के परिजनों के साथ मिलकर उसके दामाद के घर का ताला तोड़ा और जबरन घर पर कब्जा कर घर में घुसा दिया। महिला ने अपनी बेटी पर घर से 30 हजार रुपये ले जाने का आरोप लगाया। महिला ने अपनी बेटी पर प्रेमी के साथ मिलकर दामाद की हत्या कराए जाने की आशंका जताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले को लेकर गांव में दोनों पक्षों के बीच गहमा-गहमी और तनाव का माहौल बना रहा। शाम को दोनों पक्ष के लोग चौसाना चौकी पर हैं, लेकिन शाम तक कोई फैसला नहीं हो सका।




एसपी रामसेवक गौतम का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इसकी जानकारी की जाएगी। मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

- महिला के हैं चार बच्चे, प्रेमी है जेल में
चौसाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला के शादी के बाद चार बच्चे हैं। जिस युवक के साथ उसका प्रेम संबंध होना बताया जा रहा है, वह युवक 10 दिन पहले किसी अन्य मामले में जेल गया है। इस समय भी वह जेल में है। इससे पहले भी वह जेल जा चुका है। उधर, महिला का कहना है कि वह यहां की बहू है, इसलिए ससुराल में रहना उसका हक है, वह अपने मायके में नहीं जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed