{"_id":"64fb709ac6750452e00be0b4","slug":"son-dies-father-injured-in-collision-between-two-bikes-shamli-news-c-26-1-smrt1056-8606-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दो बाइकों की भिडंत में बेटे की मौत, पिता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दो बाइकों की भिडंत में बेटे की मौत, पिता घायल
Sat, 09 Sep 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 09 Sep 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
झिंझाना (शामली)। क्षेत्र के गांव रंगाना के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में गांव बझेड़ी निवासी पिता-पुत्र घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय 13 वर्षीय दीपांशु की रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि पिता बबलू को गंभीर हालत में शामली से मेरठ के लिए रेफर किया गया। किशोर की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाम को शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
शुक्रवार को थानाक्षेत्र के गांव बझेड़ी निवासी दीपक ने बताया बृहस्पतिवार की दोपहर उसके पिता बबलू, छोटा भाई दीपांशु बाइक से गांव रंगाना के रास्ते से झिंझाना किसी कार्य से जा रहे थे। गांव रंगाना के पास झिंझाना की ओर से आ रहे बाइक से सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में पिता-पुत्र गंभीर घायल हो गए। आरोपी बाइक सवार टक्कर लगने क बाद मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन दीपांशु ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। शव को पुलिस ने पीएम के लिए भेज दिया। जिसका देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल बबलू को शामली से मेरठ के लिए रेफर किया गया, जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।