{"_id":"67461c9f65d487ef2f0048a4","slug":"son-arrested-for-killing-his-father-shamli-news-c-26-1-smrt1048-132446-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पिता की हत्या करने का आरोपी पुत्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पिता की हत्या करने का आरोपी पुत्र गिरफ्तार
विज्ञापन
डेढ़ माह पहले हुई थी घटना, आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। आदर्श मंडी थाना पुलिस ने मोहल्ला रेलपार में करीब डेढ़ माह पहले पिता की हत्या करने के आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है।
मोहल्ला रेलपार निवासी श्रवण ने आदर्श मंडी थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि तीन अक्तूबर को आपस में कहासुनी होने पर उसके भाई संजय ने अपने पिता जयपाल पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। उपचार के दौरान जयपाल की मौत हो गई थी। श्रवण की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी संजय के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस ने इस घटना में नामजद आरोपी संजय को गिरफ्तार कर लिया है, उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद हुआ है।