{"_id":"613f96858ebc3e7fd851b296","slug":"somewhere-it-remained-dry-it-rained-heavily-at-some-places-shamli-news-mrt556082276","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कहीं बरसे बदरा, कहीं रहा सूखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कहीं बरसे बदरा, कहीं रहा सूखा
विज्ञापन
कैराना में होती झमाझम बारिश
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहीं रूठे रहे तो कहीं जमकर बरसे बदरा
शामली, कैराना। जिले में मौसम के नए रंग देखने को मिल रहे हैं। सोमवार को भी मौसम ने कई बार करवट बदली। शामली में सुबह मौसम साफ दिखाई दे रहा था। कुछ देर बाद ही आसमान में काले बादल छा गए। दोपहर करीब ढाई बजे क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी होने लगी। लेकिन कुछ देर बाद ही फिर से धूप निकल गई।
उधर, कैराना क्षेत्र में सुबह करीब साढे़ दस बजे कैराना क्षेत्र में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। जिसके बाद आसमान में काले बादल दिखाई देने लगे। कुछ ही देर में क्षेत्र में झमाझम बारिश शुरू हो गई। दिन भर रुक-रुक कर बारिश होने से क्षेत्र का मौसम सुहाना बना रहा। बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल गई। वहीं बारिश से किसानों की धान, गन्ने व सब्जी की फसलों को फायदा होने की संभावना जताई जा रही है। पिछले कुछ दिन से जिले में मौसम रोजाना तेजी से बदल रहा है। अचानक ही बादल आते हैं और बरस कर निकल जाते हैं। सितंबर में पूर्व के सालों में इस तरह का मौसम देखने को नहीं मिला है।