फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sometimes it was cloudy, sometimes it was sunny, it rained in the evening

Shamli News: कभी छाए रहे बादल, कभी निकली धूप, शाम को झमाझम बारिश

Fri, 26 May 2023 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Sometimes it was cloudy, sometimes it was sunny, it rained in the evening
शामली बरसात में गुजरते वाहन
- गर्मी से मिली राहत, विद्युत आपूर्ति हुई बाधित
विज्ञापन




फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी

शामली। जनपद में मौसम ने बृहस्पतिवार को कई बार तेवर बदले। कभी बादल छाए रहे तो कभी तेज धूप निकली। शाम को तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के दौरान काफी देर तक तक विद्युत आपूर्ति ठप रही।

बृहस्पतिवार सुबह से ही सूरज का बादलाें के साथ आंख मिचौनी का खेल शुरु हो गया था। सुबह मौसम सामान्य रहा। दोपहर के समय गर्मी ने लोगों को परेशान किया। शाम को मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। बादल छा गए और तेज हवा चलने लगी। करीब साढ़े पांच बजे झमाझम बारिश होने लगी। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। करीब एक घंटा झमाझम बारिश हुई। जिससे गर्मी से लोगों को राहत मिली। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विवि मेरठ के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के मुताबिक शुक्रवार और शनिवार को भी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


बारिश से किसानों के चेहरे खिले
गर्मी के चलते इस समय सभी फसलों में सिंचाई की आवश्यकता है। ऐसे में बारिश होने से किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। किसान उदयपाल, विरेंद्र चौधरी, सोमपाल आदि का कहना है कि गर्मी के मौसम में खेतों में सिंचाई की आवश्यकता होती है। ऐसे में बारिश होने से किसानों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश, गर्मी से मिली राहत
कैराना। शाम के समय भीषण गर्मी के बाद तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश हुई। वहीं बारिश से आम की फसलों को नुकसान होने की संभावना हैं तो वहीं धान व गन्ने की फसलों को फायदा हुआ।

बृहस्पतिवार शाम करीब 6 धूल भरी आंधी शुरू हुई। जिसके बाद आसमान में काले बादल छा गए। कुछ देर बाद तेज हवा के साथ मुसलाधार बारिश शुरू हो गई। तेज हवा के साथ हुई मूसलाधार बारिश से जहां बागवानों को आम की फसलों के नुकसान की संभावना हैं तो वहीं किसानों को धान की फसल को फायदा पहुंचा हैं। इसके साथ ही गन्ने की फसलों को भी फायदा पहुंचा हैं। वहीं तेज हवा के साथ हुई मूसलाधार बारिश से कहीं पर भी विद्युत पोल व पेड़ टूटने की घटना नहीं हुई। देर शाम तक आसमान में काले बादल छाए रहें। भीषण गर्मी के बाद हुई बारिश से लोगो को गर्मी से राहत मिली हैं।

शामली बरसात में गुजरते वाहन

शामली बरसात में गुजरते वाहन

शामली बरसात में गुजरते वाहन

शामली बरसात में गुजरते वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed