फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Someone is installing a bike and someone is installing a scooter's number plate.

Shamli News: कोई लगा रहा बाइक तो कोई स्कूटी के नंबर की प्लेट

Tue, 31 Oct 2023 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 31 Oct 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Someone is installing a bike and someone is installing a scooter's number plate.
बुढाना रोड पर बिना नंबर प्लेट जाता ओवरलोड डंफर। संवाद
शामली। जिले की सड़कों पर बिना नंबर प्लेट और फर्जी नंबर प्लेट लगे ओवरलोड वाहन धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। ये ओवरलोड वाहन जानलेवा बने हुए है, लेकिन अधिकारी इन पर अंकुश लगा पाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। अमर उजाला ने तीन दिन तक पड़ताल की तो बिड़ौली की तरफ से बुढ़ाना रोड और कांधला रोड पर बिना नंबर प्लेट ओवरलोड डंपर दौड़ते मिले। एक घंटे में बुढ़ाना और कांधला मार्ग पर 15 से 20 वाहन बिना नंबर प्लेट के निकले। वहीं बिड़ौली के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो रहे ओवरलोड वाहनों पर बाइक स्कूटी के नंबर की प्लेट लगी मिल रही है।
विज्ञापन

स्थान : बुढ़ाना रोड

यहां पर बिड़ौली की तरफ से एक ओवरलोड़ ड़पर जा रहा था। डंपर पर नंबर प्लेट नहींं लगी थी। पीछा करने पर चालक से पूछा तो उसने बताया कि उसका रोज का काम है। कहा कि तुम अपना काम करो, हमें अपना काम करने दो। यहां से एक घंटे में 15 वाहन बिना नंबर प्लेट के निकले।
विज्ञापन


स्थान : कांधला मार्ग

यहां से गुजर रहे एक डंपर पर नंबर प्लेट तो लगी थी मगर उस पर नंबर साफ नहीं था। चालक ने पूछने पर बताया कि वह मेरठ जा रहा है। कहा कि नंबर प्लेट के बारे में पुलिस या परिवहन विभाग के अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थान : मेरठ रोड

यहां से भी बिना नंबर प्लेट एक ओवरलोड डंपर तेजी में था। कई बार डंपर पलटने से भी बचा। चालक से बात करने का प्रयास किया मगर उसने बात नहीं की।

यह तो बानगी भर है

आए दिन शहर के विभिन्न स्थानों पर बिना नंबर प्लेट या फिर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर ओवरलोड़ वाहन निकल रहे है। मगर पुलिस या फिर परिवहन विभाग के अधिकारी इन पर शिकंजा कसने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहे हैं।

चालान से बचने को उतारते है नंबर प्लेट या फिर लगा लेते हैं अन्य नंबर की प्लेट
परिवहन विभाग के अधिकारी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि कुछ ट्रक और डंपर चालक बिडौली के पास लगे सीसीटीवी से बचने के लिए या तो गाड़ी से नंबर प्लेट को हटा लेते हैं या फिर फर्जी नंबर की प्लेट को लगा लेते हैं। जिससे सीसीटीवी में कैद होने के बाद भी ट्रक या फिर डंपर पर कार्रवाई नहीं हो पाती। एआरटीओ के अनुसार स्कूटी या फिर दुपहिया वाहनों की नंबर प्लेट लगाने वाले हर माह 8 से 9 वाहन सीसीटीवी की पकड़ में आ रहे हैं। प्रयास रहता है कि ऐसे नंबरों का पता लगाकर टीम छापामारी कर कार्रवाई करें। ऐसे वाहनों को चिह्नित भी किया जा रहा है।


हर माह किए जा रहे 50 से अधिक चालान
विभागीय अधिकारियों के अनुसार हर माह ओवरलोड 50 से अधिक वाहनों के चालान किए जा रहे हैं। जिसके लिए छह टीमों को जिले के विभिन्न स्थानों पर लगाया गया है।

मामले की जानकारी हुई है। जांच में पता चला है कि कुछ लोग चालान से बचने को ओवरलोड वाहनों को बिना नंबर प्लेट या फर्जी नंबर प्लेट के दौड़ा रहे हैं। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ अभियान भी चलाया गया है। कल ही एक का चालान किया था। आगे भी ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। - रोहित राजपूत, एआरटीओ शामली

बुढाना रोड पर बिना नंबर प्लेट जाता ओवरलोड डंफर। संवाद

बुढाना रोड पर बिना नंबर प्लेट जाता ओवरलोड डंफर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed