फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Society needs good manners

समाज को अच्छे संस्कार की जरूरत

Tue, 16 Feb 2016 12:34 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Tue, 16 Feb 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Society needs good manners
शामली। भारतीय विद्यार्थी संगम द्वारा स्वामी विशुद्धानंद जी महाराज की स्मृति में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के व्यास अरविंद दृष्टा जी महाराज ने कहा ने कहा कि भौतिक शिक्षा प्रगति का पथ नहीं है, बल्कि समाज को आध्यात्मिक शिक्षा और अच्छे संस्कार की की जरूरत है।
विज्ञापन


सोमवार को श्री हनुमान धाम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा की अमृत वर्षा करते हुए कथा व्यास अरविंद दृष्टा जी महाराज ने कहा कि हमें शरीर को संसार की सेवा तथा मन परमात्मा में लगाना होगा। परमात्मा में मन लगाने के लिए मनुष्य को महान पुरुषों की शरण में जाना होगा। महान पुरुष लोक धर्म का निर्वाह करते हुए परम धर्म का पालन करना सिखाते हैं।
विज्ञापन


 महाराज श्री ने कहा कि भागवत कथा हमें दिशा प्रदान करती है। भगवत से हमें भगवान मिलते हैं, जब भागवत से राजा परीक्षित को परमात्मा मिल सकते हैं। आज की कथा का शुभारंभ शुक्रताल से पधारे श्री केशवानंद जी महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उन्होंने धर्म के मार्ग पर चलते हुए परमात्मा को प्राप्त करने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कथा में डाक्टर राजीव बंसल, दिव्यप्रभाकर, सुधीर सिंघल, राजकुमार बालियान, अनिल संगल, अजय गर्ग, सुनील अरोरा, मनोज कुमार, विनोद मित्तल, विकास कौशिक राजकुमार तायल, घनश्याम तायल, विनोद वर्मा, मनोज सैनी राजेंद्र कुमार, आनद महाराज शुक्रताल, कंवरसेन, यशपाल पंवार, वीरेंद्र मित्तल, मनोज मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed