फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   So that Jahanpura is known by better works

..ताकि अच्छे कामों से जाना जाए जहानपुरा

Tue, 08 Jun 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
So that Jahanpura is known by better works
ताकि बेहतर कामों से जाना जाए जहानपुरा
विज्ञापन

शामली, कैराना। कैराना ब्लाक की ग्राम पंचायत जहानपुरा के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान मुबारिक अली का कहना है कि उनका गांव मुकीम काला के नाम से बदनाम हुआ था। उनका प्रयास है कि गांव को मुकीम काला के नाम से नहीं, बल्कि अच्छे कार्यों से जाना जाए। गांव में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्कूल बनवाएंगे, ताकि गांव के बच्चे पढ़ लिखकर आगे बढ़ सकें। साथ ही युवाओं के लिए गांव में खेल का मैदान बनवाने का पूरा प्रयास करेंगे। उनके गांव में एक भी तालाब नहीं है। गांव में तालाब होना जरूरी है। ग्राम समाज की भूमि की तलाश करके तालाब बनवाने का प्रयास किया जाएगा। पात्रों को वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन दिलाई ेजाएगी। साथ ही गरीबों को पक्के मकान दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

ग्राम प्रधान परिचय-
नाम-मुबारिक अली
शिक्षा- हाईस्कूल
कार्य: कृषि
राजनीतिक इतिहास- पहली बार ग्राम प्रधान का चुनाव लड़े और जीते।
ग्राम पंचायत जहानपुरा परिचय
करीब पांच हजार की आबादी वाले मुस्लिम बहुल गांव जहानपुरा कुख्यात मुकीम काला का पैतृक गांव भी है। दोनों समुदाय के लोग गांव में मिलजुलकर रहते हैं। गांव के बड़े नाले के पानी की निकासी की समस्या है। अस्पताल की सुविधा नहीं होने के कारण ग्रामीणों को उपचार के लिए चार किलोमीटर दूर कैराना आना पड़ता है। गांव में जूनियर हाईस्कूल है। सड़कों की स्थिति बहुत ज्यादा ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed