फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Snakebite: Three people including a woman reached the hospital, their lives were saved.

सर्पदंश : महिला समेत तीन लोग पहुंचे अस्पताल, बची जान

Thu, 20 Aug 2026 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 20 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Snakebite: Three people including a woman reached the hospital, their lives were saved.
शामली। जिले में अलग-अलग स्थानों पर महिला समेत तीन लोगों को सांप ने डस लिया। परिजन तीनों को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने एंटीस्नेक वेनम देकर उपचार दिया। उपचार के बाद तीनों की जान बच गई।
विज्ञापन

नया गांव निवासी रीना (26) मंगलवार शाम को कमरे में झाड़ू लगा रही थी। उसी समय वहां छिपे साप ने हाथ में डस लिया। महिला के शोर मचाने पर परिजन पहुंचे। परिजन महिला को सीधे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने एंटीस्नेक वेनम दिया। उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

गांव गोहरनी निवासी चक्रात (27) मंगलवार शाम को सांप ने डस लिया। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। समय पर उपचार मिलने से उनकी हालत में सुधार आया और उनकी जान बच गई। अस्पताल से उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मामले में गांव भिक्का माजरा निवासी अनिकेत मलिक (27) बुधवार सुबह घर के आंगन में खड़े होकर दांतों पर ब्रश कर रहे थे। उसी समय सांप ने पैर में डस लिया। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। समय रहते एंटीस्नेक वेनम मिलने पर युवक की जान बच गई।

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार अखौरी ने बताया कि सर्पदंश होने पर पीड़ित को जल्द से जल्द लेकर अस्पताल पहुंचें। अस्पताल में एंटीस्नेक वेनम निशुल्क उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed