फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Snakebite: Child dies due to lack of timely treatment

सर्पदंश : समय पर उपचार न मिलने से बालक की मौत

Sat, 22 Aug 2026 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 22 Aug 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Snakebite: Child dies due to lack of timely treatment
थानाभवन। कस्बे मोहल्ला कस्यावान में बृहस्पतिवार रात घर में सो रहे जावेद और उसके पुत्र शावेज को सांप ने डस लिया। जावेद की तबीयत बिगड़ने पर रात में ही अस्पताल में उपचार कराया गया, जिससे उनकी जान बच गई। शावेज को सर्पदंश होने की तीन घंटे बाद जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। समय पर उपचार न मिलने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

लकड़ी की खरीद फरोख्त का काम करने वाले जावेद रात में परिवार के साथ सो रहे थे। इसी दौरान सांप घर में घुस गया। सांप ने जावेद और उनके तीन वर्षीय पुत्र शावेज को डस लिया। उस समय परिजनों को सांप के काटने का पता नहीं चल सका। रात करीब तीन बजे जावेद की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें थानाभवन सीएचसी पर ले गए। चिकित्सक डॉ. विक्रम ने जांच के बाद जावेद को एंटीस्नेक वेनम देकर उपचार दिया। उपचार के बाद हालत में सुधार आया। उधर, शुक्रवार सुबह करीब सात बजे परिजन शावेज को अर्धबेहोशी की हालत में लेकर सीएचसी पहुंचे। जांच में सर्पदंश से शावेज की तबीयत खराब होना बताया।
विज्ञापन

डॉ. विक्रम ने परिजनों से देर से बच्चे को लाने के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि उन्हें सर्पदंश की पहले जानकारी नहीं थी। बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन शावेज को लेकर जिला अस्पताल के लिए रवाना हुए लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। डॉ. विक्रम ने बताया कि जब शावेज को अस्पताल लाया गया था, उसकी हालत गंभीर थी। शावेज तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. विक्रम ने कहा कि सर्पदंश होने पर पीड़ित को जल्दी अस्पताल लेकर पहुंचना चाहिए। झाड़फूंक में समय नहीं गंवाना चाहिए। अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में एंटी स्नेक वेनम निशुल्क उपलब्ध है।
सर्पदंश पीड़ित महिला समेत दो लोग जिला अस्पताल पहुंचे, बची जान
शामली। जिला अस्पताल में सर्पदंश पीड़ित बुजुर्ग महिला समेत दो लोगों को लेकर परिजन पहुंचे। चिकित्सकों ने एंटीस्नेक वेनम देकर उपचार दिया, जिससे उनकी जान बच गई।

शहर के मोहल्ला काकानगर निवासी शकुंतला (70) बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे घर के परिसर में टहल रही थी। उसी समय पैर में सांप ने डस लिया। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले गए। जांच के बाद चिकित्सक ने उन्हें एंटीस्नेक वेनम देकर उपचार शुरू किया। हालत में सुधार होने पर उन्हें शुक्रवार सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके अलावा हरियाणा के जिला सोनीपत के राई औरंगाबाद निवासी अंकित (30) को सांप ने डस लिया। जिला अस्पताल में उन्हें एंटीस्नेक वेनम दिया गया। इसके बाद उनकी हालत में सुधार आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed