फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Smuggler caught with hashish worth Rs 75 lakh

Shamli News: 75 लाख की चरस के साथ तस्कर दबोचा

Thu, 28 Nov 2024 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Smuggler caught with hashish worth Rs 75 lakh
शामली। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स मेरठ की टीम ने बाबरी क्षेत्र के बुटराड़ा कट के निकट से बिहार निवासी चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। टीम ने उसके कब्जे से सात किलो 550 ग्राम चरस, मोबाइल फोन और 2537 रुपये बरामद की है। पुलिस ने बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय कीमत 75 लाख रुपये बताई है। वह नेपाल से तस्करी कर कैराना देने आ रहा था। एएनटीएफ टीम ने थाना बाबरी पुलिस के साथ सूचना के आधार चरस की तस्करी करने के आरोप में शर्मा साहनी निवासी शिवाघाट, मलाही टोला थाना गोपालपुर जिला पश्चिमी चंपारण बिहार को बुधवार दोपहर को शामली-मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित बाबरी पुल के नीचे बुटराड़ा कट के पास से किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सात किलो 550 ग्राम चरस, मोबाइल फोन और 2537 रुपये बरामद किए। एसपी रामसेवक गौतम ने बताया बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 75 लाख रुपये है।
विज्ञापन

एसपी के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में बताया उसके गांव से नेपाल का सीकरा बॉर्डर करीब 20 किलोमीटर है। बॉर्डर पार कर वहां के ग्रामीण इलाकों से चरस सस्ते दामों में मिल जाती है। वहां से वह चरस लेकर आया था। चरस को दिल्ली के आसपास के इलाकों में सप्लाई करने पर अच्छा मुनाफा हो जाता है।
विज्ञापन

स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed