{"_id":"5f172bc78ebc3e9f6140ed2a","slug":"smuggler-arrested-with-52-kg-doda-shamli-news-mrt492377166","type":"story","status":"publish","title_hn":"52 किलो डोडा पोस्त के साथ एक तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
52 किलो डोडा पोस्त के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
52 किलो डोडा समेत तस्कर गिरफ्तार
शामली, कैराना। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक डोडा तस्कर को 52 किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने डोडा पोस्त तस्कर का का चालान कर दिया है।
मंगलवार को एक डोडा तस्कर द्वारा गाड़ी से कैराना क्षेत्र में डोडा तस्करी करने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। जिसके चलते मंगलवार की दोपहर एसआई रमेश चंद ने पुलिस टीम के साथ जगनपुर रोड पर आम के बाग के पास एक कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने कार की गति बढ़ा दी। कुछ दूरी पर जाकर पुलिस ने डोडा तस्कर को गाड़ी सहित दबोच लिया। पुलिस ने गाड़ी से 52 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया। पुलिस पूछताछ में डोडा तस्कर ने अपना नाम सत्यवीर निवासी गांव मतलोड़ा हरियाणा बताया। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि तस्कर को यह डोडा कैराना क्षेत्र में एक व्यक्ति को देना था। वह इसे हरियाणा से ला रहा था। इससे पहले ही पुलिस ने डोडा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।