{"_id":"60490bc68ebc3eda4d71a928","slug":"smoking-is-dangerous-for-life-shamli-news-mrt5293396195","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूम्रपान करना जीवन के लिए खतरनाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूम्रपान करना जीवन के लिए खतरनाक
विज्ञापन
शामली। आज की युवा पीढ़ी स्टेटस सिंबल मानकर धूम्रपान की गलत आदत के दल दल में फंसती जा रही है। उसे नहीं पता कि धूम्रपान करना एक मीठा जहर है, जो जिंदगी के लिए हर तरह से खतरनाक है। साइलेंट किलर की तरह धूम्रपान शरीर को अंदर ही अंदर नुकसान पहुंचाता है। धूम्रपान से फेफड़े का कैंसर होने का खतरा सबसे अधिक रहता है।
धूम्रपान से लोगों को जागरूक करने के लिए मार्च माह के दूसरे बुधवार को धूम्रपान निषेध दिवस मनाया जाता है। आज के दौर में अक्सर नवयुवक दिखावे के लिए सिगरेट, बीड़ी और अन्य तंबाकू पदार्थों का सेवन की शुरूआत करते हैं। जिसका सेवन करने पर पहले उन्हें मजा आने लगता है। बाद में वह लत बन जाती है। युवा पीढ़ी नशे की लत में पड़कर भविष्य को बर्बाद कर रही है। इसके बचाव के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है।
तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि सिगरेट या बीड़ी पीने वाले को नुकसान होता ही है। उसके आसपास रहने वाले लोगों को उसका धुआं नुकसान पहुंचाता है। वह भी उसके शरीर में जाकर फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है। तंबाकू का सबसे पहला असर हृदय पर पड़ता है, फिर फेफड़ों पर पड़ता है। धूम्रपान से फेफड़े का कैंसर होने का खतरा सबसे अधिक रहता है। तंबाकू की पुड़िया खाने से अन्य कई तरह के कैंसर होते हैं। इसलिए धूम्रपान करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
धूम्रपान से नुकसान
- फेफड़े, मुुख, पेट का कैंसर होना।
- दांतों की बीमारी और मसूड़ों में संक्रमण होना।
- रक्तचाप में वृद्धि होना।
- टीबी रोग होना।
- प्रजनन शक्ति कम होना।
- सोचने समझने की शक्ति कम होना।
बचाव
- नियमित रूप से योग और ध्यान करें
- धूम्रपान की इच्छा दबाने के लिए इच्छा शक्ति मजबूत करें।
- विटमिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थ खाएं।
- जागरूक बनें, परिवार के हित की सोचे
- धूम्रपान न करने वालों को अपना साथी बनाएं।