फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Smog increased mask demand

स्मॉग ने बढ़ाई मास्क की डिमांड

Mon, 04 Nov 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Smog increased mask demand
शामली में मास्क की खरिदारी करता युवक - फोटो : SHAMLI
शामली। जनपद में दीपावली के बाद से छाया स्मॉग सेहत के लिए खतरा बना हुआ है। धुंध की चादर फैली होने से लोगों को सांस लेने और आंखों में जलन होने की समस्या बनी हुई है। स्मॉग के खतरे से बचने के लिए बाजार में मास्क की डिमांड बढ़ गई है। दुकानों पर मास्क खरीदने वाले लोगों की भीड़ लग रही है। मेडिकल स्टोरों पर एंटी पॉल्यूशन समेत कई तरह के मास्क उपलब्ध है।
विज्ञापन

दीपावली पर पटाखे जलने और पुराली जलाए जाने से वायु प्रदूषण बढ़ गया है। इसके चलते जनपद में एक सप्ताह से लगातार स्मॉग छाया हुआ है। स्मॉग की धुंध छट नहीं रही है। इससे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी हो रही है। स्मॉग के खतरे से बचने के लिए लोगों मास्क पहनकर घर से बाहर निकलना सुरक्षित मान रहे हैं। इसके चलते बाजार में दीपावली के बाद से मास्क की डिमांड तेजी से बढ़ती जा रही है। पहले मास्क को गिनती के लोग ही इक्का दुक्का लोग ही खरीद रहे थे, लेकिन अब दुकानों पर मास्क खरीदने वाले ग्राहक लगातार पहुंच रहे हैं। खतरनाक मौसम और जहरीली हवा के रुख को देखते हुए मेडिकल स्टोर पर व्यापारियों ने डिमांड के अनुसार मास्क का स्टॉक मंगा लिया है।
विज्ञापन

बाजार में इस तरह के मास्क उपलब्ध
शहर में कई तरह के मास्क बाजार में उपलब्ध है। बच्चों और बड़ों के लिए एक ही साइज के मास्क है। एंटी पॉल्यूशन मास्क कई कंपनियों के उपलब्ध हैं। यह मास्क 60 रुपये से लेकर 200 रुपये तक उपलब्ध हैं। इसके अलावा धूल से बचाव वाले मास्क 15 रुपये से लेकर 25 रुपये तक उपलब्ध हैं। डॉक्टर वाला मास्क तीन रुपये से लेकर 10 रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंटी पॉल्यूशन फिल्टर वाले मास्क की डिमांड बढ़ी
दवा एजेंसी के होलसेल व्यापारी सुनील कुमार ने बताया कि दीपावली से पहले मास्क की बिक्री कम थी। मगर जब से स्मॉग छाया है, तब से मास्क की डिमांड बढ़ गई है। दीपावली के बाद से मास्क की बिक्री में करीब 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। पहले धुल से बचाव वाले सामान्य तरह के मास्क की बिक्री होती थी। जब से वायु प्रदूषण बढ़ा है, तब से फिल्टर वाले एंटी पॉल्यूशन मास्क की डिमांड बढ़ गई है। मेडिकल स्टोर संचालक संजय त्यागी ने बताया कि दीपावली से पहले इक्का दुक्का मास्क ही बिकता था, अब रोजना औसतन 10 मास्क बिक रहे हैं। एंटी पॉल्युशन मास्क महंगा होने के कारण आम आदमी कम खरीदते हैं। आम आदमी धूल से बचाव वाले मास्क ज्यादा खरीद रहे हैं। दवा विक्रेता आयुष मलिक ने बताया कि उनके यहां रोजाना 25 से 30 मास्क बिक रहे हैं। दीपावली से पहले ही मास्क की बिक्री होनी शुरू हो गई थी, लेकिन दीपावली के बाद तो इसकी डिमांड तेजी से बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed