फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Smack smuggling under the guise of watermelon

तरबूज की आड़ में स्मैक की तस्करी का खुलासा, दो गिरफ्तार

Sat, 06 Jun 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Smack smuggling under the guise of watermelon
झिंझाना पुलिस द्वारा मिनी ट्रक से पकड़ी गई लड्डू की तरह बना कर लाई गई स्मैक - फोटो : SHAMLI
तरबूज की आड़ में स्मैक की तस्करी
विज्ञापन

झिंझाना (शामली)। स्मैक की तस्करी का काला कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। शुक्रवार रात मिनी ट्रक में तरबूज की आड़ में साढे़ चार करोड़ की स्मैक झिंझाना थाना पुलिस ने बिडौली चेकपोस्ट पर पकड़ ली। चालक सहित दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए। स्मैक को बरेली से पंजाब ले जाया जा रहा था, स्मैक के लड्डू बनाकर डैश बोर्ड पर रखे हुए थे। पुलिस अब बरेली में बैठे इनके आकाओं तक पहुंचने को जाल बिछा रही है।
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार देर शाम मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बिडौली चेकपोस्ट पर घेराबंदी कर चेकिंग कराई। तरबूज से लदे मिनी ट्रक को रोका गया। चालक से पूछताछ हुई तो कहने लगा कि इसमें केवल तरबूज हैं। पुलिस ने मिनी ट्रक की तलाशी ली। इतने में चालक और उसका साथी घबराकर भागने लगे। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया और सख्ती से पूछताछ की। तब आरोपियों ने मिनी ट्रक में डैश बोर्ड पर रखी स्मैक बरामद करा दी। स्मैक के छोटे छोटे लड्डू बनाए गए थे। इन पर आसानी से शक भी नहीं होता था कि ये स्मैक हो सकती है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि बरामद स्मैक करीब साढ़े चार किलो है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब साढ़े चार करोड़ रुपये कीमत है। गिरफ्तार चालक शहनवाज खान निवासी ठेरिया निजातखा, थाना कैंट बरेली और उसका साथी दानिश निवासी करोला शहर जिला मुरादाबाद हैं। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- स्मैक पहुंचाने के 50 हजार रुपये हुए थे तय
शामली। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि आरोपियों ने मिनी ट्रक पर चालक और हेल्पर का काम करना बताया है। बरेली में रहने वाले दो लोगों ने उन्हें स्मैक देकर चंडीगढ़ से करीब 20 किलोमीटर आगे डिलीवरी देेने को कहा था। स्मैक पहुंचाने की एवज में उन्हें 50 हजार रुपये दिया जाना तय हुआ था। आरोपियों ने बताया कि मिनी ट्रक में बरेली से 20 क्विंटल तरबूज पंजाब के लिए लादकर चले थे ताकि रास्ते में किसी को शक न हो। एसपी का कहना है कि कुछ दिन पहले भी कांधला पुलिस ने नशीले पदार्थ बरामद किए थे, वह भी बरेली से ही आ रहा था। लिहाजा अब बरेली में बैठे इनके आका का पता लगाने पर काम चल रहा है।

- सुखाकर पाउडर करते हैं तैयार, पुड़िया बनाकर बेचते हैं
शामली। एसपी के अनुसार लड्डू के रूप में ले जाई जा रही स्मैक में कुछ केमिकल और पाउडर आदि मिलाकर इसकी मात्रा बढ़ा दी जाती है। इससे ये कई किलोग्राम बनकर तैयार हो जाती है। फिर से छोटी छोटी पुड़िया बनाकर बेचा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed