फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Slight drop in Yamuna's water level

यमुना नदी के जलस्तर में आई मामूली गिरावट

Tue, 09 Aug 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Slight drop in Yamuna's water level
हथिनीकुंड बैराज से 24 हजार 866 क्यूसेक पानी हुआ डिस्चार्ज, किसानों की चिंता नहीं हुई दूर
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। चेतावनी बिंदु की ओर बढ़ रहे यमुना के जलस्तर में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। इसके बावजूद किसानों की चिंता दूर होती नहीं दिख रही है। वहीं, सोमवार को हथिनीकुंड बैराज से यमुना में 24 हजार 866 क्यूसेक पानी भी डिस्चार्ज किया गया। यह पानी 24 घंटे बाद मंगलवार तक पहुंचेगा। जिससे जलस्तर में फिर वृद्धि हो सकती है।
पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के चलते हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण कैराना में यमुना में उफान आ गया था। शनिवार को यमुना में 23 हजार 891 क्यूसेक किए जाने के कारण रविवार को जलस्तर 229.80 मीटर पर पहुंच गया था। यह इस वर्ष में अभी तक का सर्वाधिक जलस्तर दर्ज किया गया था। यमुना में चेतावनी बिंदु 231 मीटर व खतरे का निशान 231.500 मीटर पर है। इस कारण खादर के किसानों की चिंता बढ़ गई थी। यमुना का जलस्तर बढ़ने पर बाढ़ चौकियों को अलर्ट किया गया। उधर, रविवार को हथिनीकुंड बैराज से यमुना में 13 हजार 717 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया था। जिसके कैराना तक पहुंचने के बाद जलस्तर में 20 सेंटीमीटर की मामूली गिरावट दर्ज की गई है। अब जलस्तर 229.60 मीटर पर आ गया है। हालांकि, अभी खादर के किसानों में चिंता बरकरार है। ड्रेनेज विभाग के अवर अभियंता आशु कुमार ने बताया कि सोमवार को यमुना में 24 हजार 866 क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड डिस्चार्ज किया गया है। यह पानी मंगलवार तक पहुंचेगा, जिससे जलस्तर में फिर बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन

कोतवाल ने बैंकों में परखी सुरक्षा व्यवस्था
कैराना। कोतवाली प्रभारी ने नगर के बैंकों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
सोमवार को एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कपरवान ने पुलिस टीम के साथ में नगर के बैंकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक व केनरा बैंक समेत अन्य बैंक शाखाओं में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बैंकों में सुरक्षा गार्डों व सीसीटीवी के बारे में जानकारी की गई। इसके अतिरिक्त बैंक परिसरों में संदिग्ध दिखने वाले लोगों से पूछताछ की गई। उन्होंने सुरक्षा गार्डों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed