फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Six students participated in the Apprentice Fair at ITI Kishorepur

Shamli News: आईटीआई किशोरपुर में अप्रेंटिस मेले में छह छात्रों ने भाग लिया

Fri, 30 Jun 2023 08:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 30 Jun 2023 08:26 PM IST
विज्ञापन
Six students participated in the Apprentice Fair at ITI Kishorepur
- निकिता पेपर मिल और करियर व्हील कंपनी ने एक साल के प्रशिक्षण के लिए छात्रों को किया चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। राजकीय आईटीआई किशोरपुर कैराना में अप्रेंटिस मेले का आयोजन किया गया। मेले में दो कंपनियों के अधिकारियों ने एक साल के प्रशिक्षण के लिए छह छात्रों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र जमा कराए। साक्षात्कार के बाद एक साल के प्रशिक्षण के लिए कम्पनी छात्रों से अनुबंध करेगी। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद आईटीआई छात्रों को डिप्लोमा देगी।
शुक्रवार को आईटीआई किशोरपुर में अप्रेंटिस मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान मेले में निकिता पेपर मिल कंडेला व करियर व्हील कंडेला के अधिकारियों ने छात्रों के डिप्लोमा संबंधी कागज जमा कराए। इस दौरान विकास कुमार, अनुज गौतम, मनोज कुमार, प्रशांत, कपिल शर्मा व शहजाद अली ने आईटीआई इलेक्ट्रीशियन ने अपने दस्तावेज जमा कराए।
विज्ञापन

आईटीआई के प्रधानाचार्य जहीर आलम ने बताया कि साक्षात्कार के बाद कंपनी एक साल के अनुबंध पर छात्रों को प्रशिक्षण देगी तथा इस दौरान स्काॅलरशिप भी छात्रों को दी जाएगी। एक साल का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद कंपनी छात्र को स्थायी जाॅब पर रख सकती है। अथवा एक दिन की परीक्षा के बाद आईटीआई उन्हें डिप्लोमा देगी, जिसके बाद किसी भी सरकारी जाॅब में छात्र आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 जून को भी रचित कुमार, सौरभ शर्मा व मोहम्मद मेहताब का करियर व्हील में तथा शाहरुख अहमद व शुभम को तुषार ट्रांसफार्मर थानाभवन में चयन किया गया था। इन पांचों छात्र एक साल का प्रशिक्षण लेने के बाद अच्छी नौकरी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed