फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Six people are corona positive in Shamli

शामली में निजी अस्पताल के स्टाफ समेत छह लोग कोरोना पॉजिटिव मिले

Thu, 18 Jun 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Six people are corona positive in Shamli
शामली में निजी अस्पताल के स्टाफ सहित छह लोग कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

शामली। जनपद शामली में बुधवार को निजी अस्पताल के तीन स्टाफ सहित छह लोगों के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सभी लोग अलग-अलग स्थानों के रहने वाले हैं। स्वास्थ्य टीम ने पांच लोगों के रेंडम सैंपल लिए थे, जबकि एक युवक पूर्व में कोरोना संक्रमित के क्लोज कांटेक्ट में आने वाला युवक है। सभी को कोविड अस्पताल झिंझाना में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है। जनपद में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।
बुधवार को मेरठ मेडिकल से आई सैँपलों की रिपोर्ट में जनपद के युवती समेत छह लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक 14 जून को अस्पताल के स्टाफ के 10 लोगों के रेंडम सैंपल लिए गए थे। इनमें अस्पताल की रिसेप्सनिस्ट समेत तीन लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। रिसेप्सनिस्ट शहर के मोहल्ला शांतिनगर की रहने वाली हैं, जबकि स्टाफ के अन्य दो युवकों में एक माजरा रोड का और दूसरा गांव ताना का रहने वाला है। इसके अलावा शहर के एक अन्य निजी अस्पताल के बाहर मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले युवक के सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसका रेंडम सैंपल 14 जून को ही लिया गया था। यह युवक कैराना के मोहल्ला अफगानान का रहने वाला है। इसके अलावा 12 जून को कोरोना संक्रमित मिले विवेक विहार निवासी व्यक्ति के क्लोज कांटेक्ट वाले युवक के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। यह युवक क्वारंटीन सेंटर में था। इसके अलावा कांधला में हेयर सैलून की दुकान करने वाले मोहल्ला रायजादगान निवासी युवक के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसका 13 जून को रेंडम सैंपल लिया गया था। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि बुधवार को जनपद में कोरोना पॉजिटिव के छह नए केस मिले हैं। इनमें कुछ की रेंडम सैपलिंग की गई थी, जबकि कुछ क्वारंटीन सेंटर में थे। सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके परिवार के सदस्यों को क्वारंटीन में रखा जाएगा और संपर्क में आने वालों की जांच की जाएगी। जहां पर ये लोग काम कर रहे है या निवास कर रहे हैं, उस क्षेत्र में सीलिंग और सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

रिपोर्ट आने तक बंद रहेंगे निजी अस्पताल
शामली। सीएमओ संजय भटनागर ने बताया कि जिस निजी अस्पताल के स्टाफ के लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, वहां के बाकी स्टाफ डाक्टर के सैंपल लिए जा रहे हैं। वहां पर भर्ती मरीजों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं। उनके सैंपलों की रिपोर्ट आने तक अस्पताल बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed