फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Six pendrol clips of railway line found in the drain

Shamli News: नाले में मिले रेलवे लाइन के छह पेंड्रोल क्लिप

Sun, 04 May 2025 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Six pendrol clips of railway line found in the drain
शामली में मुख्य नाले से मलबे के साथ निकले रेलवे लाइन के पेंड्रोल ​क्लिप। स्रोत पालिका। - फोटो : kathua
शामली। शहर के मध्य से बहने वाले मुख्य नाले की सफाई की दौरान रेलवे लाइन के छह पेंड्रोल क्लिप मिले हैं। पेंड्रोल क्लिप निकलने की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। माना जा रहा है कि किसी ने रेलवे लाइन से पेंड्रोल क्लिप चोरी किए और जब उनका कोई खरीदार नहीं मिला तो उन्हें नाले में फेंक दिया। पालिका कर्मचारियों ने इसकी जानकारी अपने अधिकारियों को दी।
विज्ञापन

नगर पालिका द्वारा बरसात से पूर्व शहर के मध्य बहने वाले मुख्य नाले की सफाई कराई जा रही है। शनिवार को पालिका कर्मचारी मोहल्ला पंसारियान में नाले के पुल के निकट बुलडोजर से सफाई कर रहे हैं। पालिकाकर्मी शशिकांत व बुलडोजर चालक को सफाई के दौरान लोहे की भारी चीज दिखाई दी। मलबे को देखा तो उसमें रेलवे लाइन में लगने वाले छह पेंड्रोल क्लिप मिले।
विज्ञापन

पालिकाकर्मी शशिकांत ने बताया कि उन्होंने इसकी जानकारी पालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश सैनी को दे दी है। नाले से रेलवे के पेंड्रोल क्लिप मिलने की लोगों में चर्चा बनी रही। सवाल ये है कि नाले में पेंड्रोल क्लिप कहां से आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार सोलंकी कर मानना है कि किसी ने रेलवे लाइन से पेंड्रोल क्लिप चोरी किए होंगे और रेलवे की संपत्ति होने के कारण जब उन्हें किसी ने खरीदा नहीं होगा तो उन्हें नाले में फेंक दिया गया होगा ताकि किसी को इसके बारे में पता न चल सके। इस संबंध में रेलवे विभाग को अवगत करा दिया जाएगा। आरपीएफ इंस्पेक्टर एस सोनी का कहना है कि रेलवे लाइन से पेंड्रोल क्लिप गुम होने का कोई मामला नहीं है।

पूर्व में नाले की सफाई के दौरान मिली थी बाइक
शामली। करीब तीन साल पहले मुख्य नाले की सफाई के दौरान मोहल्ला दयानंद नगर के निकट बुलडोजर से सफाई करते हुए जर्जर हालत में बाइक मिली थी। बाइक जर्जर रहने होने के कारण उसके बारे में कुछ पता नहीं चल सका था। उस समय भी यह मामला चर्चाओं में रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed