फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Six injured in car accident

Shamli News: कार की चपेट में आकर छह घायल

Sun, 25 Jun 2023 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Six injured in car accident
थानाभवन। मोहल्ले में कार चलाना सीख रहे युवकों ने घर के बाहर खड़े छह लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। कार में सवार युवक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस को घटना की तहरीर दी गई है। शुक्रवार रात करीब दस बजे मोहल्ला जोगियान निवासी आसिफ और सावेज अपने कुछ साथियों के साथ मोहल्ले में कार चलाना सीखा रहा था। मोहल्लेवासियों ने युवकों को कार चलाने से मना भी किया था। इस दौरान कार अचानक अनियंत्रित हो गई। इस दौरान मोहल्ले के गुलाब पुत्र रामवीर, राधा पत्नी ऋषिपाल , मनीषा पत्नी पंकज, बब्बल पुत्र जुम्मा, देव पुत्र बब्बल, प्रियांशु पुत्र विक्की कार की चपेट में आकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने शोर मचाया जिस पर आरोपी कार को छोड़कर मौके से फरार हो गए। घायलों को मोहल्लेवासियों ने सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने राधा, मनीषा, गुलाब को एक्सरे के लिए रेफर कर दिया। सीएचसी अधीक्षक ने बताया घायलों में कोई गंभीर नहीं है। एक्सरे जांच के लिए घायलों को रेफर किया गया है। घायल गुलाब ने बताया वे सभी कालू की चक्की के पास चौराहे पर खड़े थे। अचानक कालेज की तरफ से कार तेज गति से आई और उन्हें टक्कर मारकर विद्युत खंभे से टकरा गई। उस समय विद्युत आपूर्ति बंद थी। घटना की सूचना पर रात में पूर्व मंत्री सुरेश राणा व पूर्व चेयरमैन संजय शर्मा सीएचसी पहुंचे और घायलों का हाल जाना। थानाध्यक्ष ने बताया घायल ऋषिपाल के पुत्र अनुज की तरफ से दी गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed