फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Site closed on last day, could not be uploaded points

आखिरी दिन साइट बंद, अपलोड नहीं हो सके अंक

Sat, 05 Jun 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Site closed on last day, could not be uploaded points
आखिरी दिन साइट बंद, अपलोड नहीं हो सके अंक
विज्ञापन

शामली। कोरोना महामारी के कारण बच्चों की सेहत और सुरक्षा के लिए शासन ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं को निरस्त कर दिया है। हाईस्कूल का रिजल्ट तैयार करने के लिए शासन ने विद्यालयों से कक्षा नौ के मासिक टेस्ट और छमाही के अंक चार जून तक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश विद्यालयों को दिए गए थे। अंतिम दिन परिषद की साइट बंद होने के कारण सभी बच्चों के अंक अपलोड नहीं हो पाए।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं निरस्त होने के बाद विद्यार्थियों के रिजल्ट के लिए पूर्व की 9वीं, 11वीं परीक्षाओं के अंकों को आधार बनाया जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पहले हाईस्कूल के विद्यार्थियों के प्री-बोर्ड, छमाही और कक्षा नौ की वार्षिक परीक्षा के अंक, इंटर के विद्यार्थियों के लिए प्री-बोर्ड, छमाही और कक्षा 11 की वार्षिक परीक्षा के अंक परिषद की वेबसाइट पर 28 अप्रैल तक अपलोड करने के निर्देश विद्यालयों को दिए थे। अब शासन ने हाईस्कूल के विद्यार्थियों के कक्षा नौ के मासिक टेस्ट और छमाही परीक्षा के विषयवार प्राप्तांक एवं पूर्णांक परिषद की वेबसाइट पर चार जून तक अपलोड करने के निर्देश विद्यालयों को दिए गए। यह निर्देश विद्यालयों को एक दिन पहले यानी बृहस्पतिवार को मिले हैं। पहले दिन कुछ ही विद्यार्थियों के अंक वेबसाइट पर अपलोड हो पाए थे।
विज्ञापन

आरके इंटर कालेज शामली के प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र कुमार और जैन कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या डॉ. रुचिता ढाका ने बताया कि कक्षा नौ के मासिक टेस्ट और छमाही परीक्षा के विषयवार अंक परिषद की वेबसाइट पर चार जून तक अपलोड करने संबंधी निर्देश मिले थे, लेकिन वेबसाइट बंद होने के कारण सभी बच्चों के अंक अपलोड नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के कक्षा-9 और 11 के मांगे अंक
हाईस्कूल और इंटर के व्यक्तिगत विद्यार्थियों के लिए उनके कक्षा नौ व कक्षा 11 की विद्यालयों में कराई गई छमाही एवं वार्षिक परीक्षा और उनके प्री-बोर्ड परीक्षा के विषयवार लिखित परीक्षा के प्राप्तांक एवं पूर्णांक को प्रधानाचार्यों के माध्यम से परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए है।

कोट
शासन की गाइड लाइन के अनुसार 2021 के हाईस्कूल के विद्यार्थियों के उनके कक्षा नौ के मासिक टेस्ट व छमाही परीक्षा के विषयवार प्राप्तांक व पूर्णांक परिषद की वेबसाइट पर चार जून तक अपलोड कराने के निर्देश सभी प्रधानाचार्यों को दिए गए थे। अंतिम दिन वेबसाइट बंद होने के कारण सभी विद्यार्थियों के अंक अपलोड नहीं हो सके। साइट खुलने और शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार विद्यार्थियों के अंक अपलोड कराए जाएंगे। - सरदार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed