{"_id":"66cc63ad0d64ac323408ef5e","slug":"sister-in-law-said-manoj-go-and-commit-rape-courageous-woman-confronted-him-and-strangulated-him-to-death-2024-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: हत्या का खुलासा... भाभी बोली, जा मनोज खेत में और कर दे दुष्कर्म, साहसी ननद ने ली टक्कर तो गला घोंटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: हत्या का खुलासा... भाभी बोली, जा मनोज खेत में और कर दे दुष्कर्म, साहसी ननद ने ली टक्कर तो गला घोंटा
Mon, 26 Aug 2024 04:45 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 26 Aug 2024 04:45 PM IST
सार
महिला की हत्या दुष्कर्म का विरोध करने पर की गई थी। पुलिस ने महिला की भाभी और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थानाभवन थानाक्षेत्र के एक गांव में पांच दिन पहले चारा लेने गई अनुसूचित जाति की महिला की हत्या दुष्कर्म का विरोध करने पर की गई थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला पारिवारिक रिश्ते में मृतका की भाभी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
22 अगस्त की शाम को महिला गांव के नजदीक खेत में चारा लेने गई थी। देर शाम को तलाश के दौरान उसका शव अर्द्धनग्न हालत में खेत में पड़ा मिला था। चुनरी से गला घोंटकर उसकी हत्या की गई थी। एक कान से कुंडल भी गायब मिला था, जो अगले दिन मौके से बरामद हो गया था। मृतका के पति की तरफ से अज्ञात में थानाभवन थाने पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम ने सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि महिला की हत्या के आरोप में उसके गांव के ही मनोज उर्फ पपली और रामरति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि करीब एक साल से मनोज से उसके प्रेम संबंध हैं। मनोज ने उसके घर के बराबर वाला खेत ठेके पर बुआई के लिए ले रखा है। मनोज उससे अकसर मृतका के साथ संबंध बनवाने के लिए कहता था।
22 अगस्त को मृतका के खेत में जाने के बारे में उसने मनोज को बताया था। जब मृतका खेत में चारा काट रही थी तो वह और मनोज दोनों वहां पहुंचे। मनोज ने मृतका के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने की कोशिश की, जिसका विरोध करते हुए मृतका ने उनकी हरकत सभी को बताने के लिए कहा तो आरोपी मनोज ने उसकी चुनरी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी।
इसके बाद मनोज ने उसे भी धमकी दी थी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसे व उसके परिवार को भी नहीं छोड़ेगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी महिला अपने पास मोबाइल को छिपाकर रखती थी, इस मोबाइल से वह मनोज से बात करती थी। मोबाइल के बारे में उसके परिजनों को भी जानकारी नहीं थी। पुलिस ने महिला के कब्जे से मोबाइल भी बरामद किया है।
इसके बाद मनोज ने उसे भी धमकी दी थी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसे व उसके परिवार को भी नहीं छोड़ेगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी महिला अपने पास मोबाइल को छिपाकर रखती थी, इस मोबाइल से वह मनोज से बात करती थी। मोबाइल के बारे में उसके परिजनों को भी जानकारी नहीं थी। पुलिस ने महिला के कब्जे से मोबाइल भी बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह और सीओ थानाभवन श्रेष्ठा ठाकुर को प्रशंसा पत्र से सम्मानित करने और घटना का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।