फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sir give us poison or bring justice

साहब! हमें जहर दे दो या न्याय दिलाओ

Sat, 26 Jun 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Sir give us poison or bring justice
शामली। कलक्ट्रेट में एसपी की गाड़ी के आगे एक युवती ने आकर शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला को देख एसपी गाड़ी से बाहर आए। इस पर युवती अपना दुखड़ा सुनाते हुए कहने लगी कि साहब या तो हमें जहर दे दो या फिर न्याय दिलाओ।
विज्ञापन

शनिवार को गांव बरला जट निवासी राजकुमार अपने परिवार की एक युवती के साथ कलक्ट्रेट में शिकायत लेकर पहुंचा था। राजकुमार के कपड़ों पर खून लगा हुआ था। डीएम कार्यालय के बाहर उनसे मिलने का इंतजार करते हुए राजकुमार व उसके साथ गई युवती को एसपी सुकीर्ति माधव अपनी गाड़ी में बैठकर चलने के लिए तैयार दिखे। इस पर युवती दौड़कर गाड़ी के आगे खड़ी हो गई और शोर मचाने लगी। यह देख एसपी गाड़ी से उतरे और उसको शांत किया। युवती जोर-जोर से चिल्ला रही थी कि या तो उन्हें जहर दे दो या फिर न्याय दिलाओ।
विज्ञापन

युवती के साथ आए राजकुमार ने बताया कि गांव में उसकी खेती की जमीन पर मुकदमा विचाराधीन है। गांव के कुछ लोगों ने उसकी छह बीघा गन्ने की फसल जोतकर नष्ट कर दी। एसपी ने कोतवाली प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस की गाड़ी में दोनों को बैठवाकर शहर कोतवाली भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, इस मामले में राजकुमार व सत्यपाल पक्ष के बीच मेड़ काटने को लेकर मारपीट होने की बात सामने आई है। मारपीट में सत्यपाल पक्ष से आदित्य व सुरेंद्र और राजकुमार पक्ष से बॉबी, गुलाब व सचिन घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का सीएचसी में उपचार कराया। इस मामले में पुलिस ने पांचों लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed