{"_id":"6a9329554a4abe0816086534","slug":"singer-bhupendra-who-claimed-responsibility-for-the-murder-is-celebrating-shamli-news-c-26-1-sal1002-172882-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: हत्या की जिम्मेदारी लेने वाला गायक भूपेंद्र मना रहा जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: हत्या की जिम्मेदारी लेने वाला गायक भूपेंद्र मना रहा जश्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने का दावा करने वाला गायक भूपेंद्र ढींगरा एक बार फिर सोशल मीडिया पर लाइव आया। भूपेंद्र के नाम पर बनाई गई आईडी पर वीडियो में वह हंसता और जश्न मनाता नजर आ रहा है। इस दौरान कुछ लोग उसे बधाई देते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक युवती भी नजर आ रही है, जो कहती है कि अगर किसी से झगड़ा हो तो उसे मारना नहीं चाहिए।
लाइव के दौरान भूपेंद्र ने कहा कि कूल थे तो कट गया, लिखा गया थाने में, टाइम थोड़ा यो लाग्या रोब में आने... उसने आगे कहा कि चालान कट गया और बात थाने तक पहुंच गई, लेकिन अपने पुराने रोब में वापस आने में थोड़ा समय लगा। तीन दिन पहले भूपेंद्र ने खुद को गायक और अभिनेता बताते हुए सोशल मीडिया पर अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था। उसने आरोप लगाया था कि अंकित ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और गालियां दी थीं। इसी का बदला लेने के लिए अंकित की हत्या कराने की बात कही थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
अंकित बालियान हरियाणा के गुरुग्राम का रहने वाला बताया गया है। भूपेंद्र की लोकेशन कर्नाटक में मिलने की जानकारी भी सामने आई है। हालांकि पुलिस स्तर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
-भोलू शाहपुरिया भी ले चुका है हत्या की जिम्मेदारी
शामली। हरियाणा के सोनीपत निवासी भोलू शाहपुरिया भी सोशल मीडिया के माध्यम से अंकित बालियान हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने का दावा कर चुका है। उसके खिलाफ सोनीपत समेत अन्य स्थानों पर आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। उसे कुख्यात गोगी गैंग से जुड़ा हुआ भी बताया जाता है। पुलिस इन दावों की भी जांच कर रही है।
....
अंकित की मौत के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
-बोलीं-परिवार का एकमात्र सहारा थे, अब जीवन यापन का संकट खड़ा हो गया
शामली। हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के बाद उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी सीमा का अभी भी रो-रोकर बुरा हाल है। पति की मौत के सदमे से वह उबर नहीं पा रही हैं। उनका कहना है कि अंकित ही परिवार का एकमात्र सहारा थे। उनकी मौत के बाद परिवार के सामने जीवन यापन का संकट खड़ा हो गया है।
सीमा ने बताया कि अंकित परिवार की जिम्मेदारियां संभालते थे। उनका छोटा भाई भी बेरोजगार है। घर में बुजुर्ग माता-पिता हैं। ऐसे में परिवार के सामने आगे का जीवन चलाने की चिंता खड़ी हो गई है। उन्होंने कहा कि अंकित के जाने से सिर्फ परिवार ही नहीं, बल्कि उनसे जुड़े कई लोग भी टूट गए हैं।
अंकित की मौत के बाद से घर में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रिश्तेदार और परिचित लगातार परिवार को ढाढ़स बंधाने के लिए पहुंच रहे हैं।