फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Silt out of the drain scattered on the road

नाले से निकली सिल्ट सड़क पर बिखरी, लोग परेशान

Thu, 05 Dec 2019 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Silt out of the drain scattered on the road
झिंझाना सडक पर फैली गँदगी - फोटो : SHAMLI
नाले से निकली सिल्ट सड़क पर बिखरी
विज्ञापन

झिंझाना। कस्बे में नाले की सफाई के बाद निकली सिल्ट को ऊन रोड स्थित कांशीराम कालोनी के निकट खाली प्लाट में डालने से परेशानियां लोगों की बढ़ गई है। लोगों ने नगर पंचायत चेयरमैन से शिकायत कर सड़क को साफ कराने की मांग की है।

कस्बे में एक सप्ताह से ऊन रोड स्थित नाले की सफाई का कार्य नगर पंचायत द्वारा कराया जा रहा है। इसके चलते नगर पंचायतकर्मी नाले की सफाई के बाद निकली सिल्ट को अपने ट्रैक्टर ट्राली में भरकर ऊन रोड स्थित कांशीराम कालोनी के निकट खाली पड़े प्लाट में डाल रहे हैं। ट्रैक्टर ट्राली से सिल्ट निकलकर पूरी सड़क पर फैल रहा है। इस संबंध में कांशीराम कालोनी में रहने वाले नागरिक सुशील शर्मा ने बताया की एक सप्ताह से रास्ते पर फैली गंदगी के कारण पैदल चलना भी दूभर हो गया है। राम किशन, अंकित, चीनू, तरुण नामदेव का कहना है कि नगर पंचायत द्वारा नाले से निकली सिल्ट को खाली पड़े प्लाट में डालने के चक्कर में पूरी सड़क पर गंदगी फैला दी है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी योगेद्र सिंह का कहना है कि जो सिल्ट सड़क पर बिखर गई है, उसे नगर पंचायत के कर्मचारी साफ कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed