फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Silence remained in the zip office on the last day

आखिरी दिन जिपं कार्यालय में रहा सन्नाटा

Thu, 14 Jan 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Silence remained in the zip office on the last day
शामली विकास भवन में जिला पंचायत बोर्ड के कार्यकाल के अंतिम दिन आयोजित विदाई कार्यक्रम में शामिल ? - फोटो : SHAMLI
शामली। जिला पंचायत बोर्ड का कार्यकाल बुुधवार रात 12 बजे खत्म हो गया। 19 सदस्यों वाले जिला पंचायत बोर्ड को विकास भवन में आयोजित एक सूक्ष्म कार्यक्रम में विदाई दी गई। जिला पंचायत कार्यालय में कार्यकाल के आखिरी दिन सन्नाटा रहा। अपर मुख्य अधिकारी और कर्मचारी रुटीन काम निपटाते नजर आए। बुधवार को किसी तरह का भुगतान नहीं किया गया। बृहस्पतिवार को डीएम प्रशासक के रूप में जिला पंचायत का कार्यभार संभालेंगी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के आखिरी दिन ग्राम प्रधानों ने खूब भुगतान किया था। इसे लेकर शासन ने पहले ही निर्देश जारी कर दिए थे कि अंतिम दिन में कोई भुगतान न किया जाए। निर्देश दिए गए थे कि 13 जनवरी के बाद यदि भुगतान के लिए कोई चेक बैंक में लगा तो इसके लिए अपर मुख्य अधिकारी जिम्मेदार होंगे। बृहस्पतिवार को डीएम जसजीत कौर जिला पंचायत के प्रशासक के रूप में कार्यभार संभालेंगी। उनके प्रशासक बनते ही उनके हस्ताक्षर जिला पंचायत के बैंक खाते के संचालन के लिए बैंक को भेज दिए जाएंगे। इसलिए जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी के हस्ताक्षर मान्य नहीं होंगी। यदि कोई चेक जिला पंचायत अध्यक्ष के हस्ताक्षर से पूर्व में जारी किया होगा तथा अब बैंक में लगाया जाएगा तो उसका भुगतान भी फंस जाएगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी मुकेेश कुमार जैन ने बताया कि बुधवार को ऑनलाइन या चेक से किसी भी तरह का कोई भुगतान नहीं किया गया है। उधर, शाम को विकास भवन में जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों को एक कार्यक्रम आयोजित कर विदाई दी गई। जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी ने सभी सदस्यों एवं अधिकारियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
जिला पंचायत से बन रही सड़क का शिलान्यास
कैराना। भाजपा नेता एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के पति प्रसन्न चौधरी ने जिला पंचायत द्वारा बनाई जा रही सड़क का शिलान्यास किया। जिला पंचायत बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होने के दिन कांधला से गंगेरू मार्ग पर गांव घसौली तक जाने वाले करीब दो किमी मार्ग के निर्माण का शुभारंभ किया गया। इस सड़क का निर्माण पूर्व में स्वीकृत हो गया था। बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पति प्रसन्न चौधरी व भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल चौहान ने निर्माण कार्य का फीता काटकर शिलान्यास किया। इस अवसर पर मिष्ठान वितरित किया गया। ऊंचा गांव के पूर्व प्रधान रविंद्र चौहान के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed