फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Silence in the market due to the closure of shops, vehicles running on the streets

दुकानें बंद रहने से बाजार में सन्नाटा, सड़कों पर दौड़ते रहे वाहन

Sat, 08 Aug 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Silence in the market due to the closure of shops, vehicles running on the streets
साप्ताहिक लॉकडाउन के बाद भी शामली की मुख्य सड़क पर गुजरते वाहन। - फोटो : SHAMLI
दुकानें बंद रहने से बाजार में सन्नाटा, सड़कों पर दौड़ते रहे वाहन
विज्ञापन

शामली। साप्ताहिक लॉकडाउन के पहले दिन दुकानें बंद रहने से बाजार में सन्नाटा पसरा रहा, जबकि सड़कों पर वाहन दौड़ते रहे। पुलिस फोर्स सहारनपुर वीआईपी ड्यूटी में गए होने के कारण सड़कों और चौराहों पर पुलिस बल कम दिखाई दिया। इसका फायदा उठाते हुए सड़कों पर वाहन दौड़ते रहे।
शासन द्वारा घोषित साप्ताहिक लॉकडाउन शुक्रवार रात 10 बजे से शुरू हो गया, जो सोमवार सुबह पांच बजे तक चलेगा। 55 घंटे के लॉकडाउन के पहले दिन दुकानें बंद रहने से सन्नाटा पसरा रहा। शहर के कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार, गांधी चौक, नेहरू मार्केट समेत भी प्रमुख बाजार सूने पड़े रहे। सुबह के समय दो घंटे के लिए दूध की दुकानें खुली, जबकि मेडिकल स्टोर और शराब की दुकानें दिनभर खुली रही। सड़कों पर दिनभर वाहन दौड़ते रहे, जिनमें दुपहिया और चार पहिया वाहनों की संख्या अधिक रही। चौराहों पर पुलिस बल अन्य दिनों की अपेक्षा कम नजर आया। इसकी वजह सहारनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में जनपद से फोर्स को जाना बताया गया। हालांकि इसके बाद भी पुलिस जगह-जगह पर वाहनों की चेकिंग और चालान करती नजर आई।
विज्ञापन

वीआईपी ड्यूटी में गए फोर्स की स्थिति
शामली। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सहारनपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में जनपद का फोर्स भी ड्यूटी में गया था। जनपद से सीओ थानाभवन अमित सक्सेना, बाबरी थानाध्यक्ष नेमचंद सिंह, 30 सब इंस्पेक्टर, 132 कांस्टेबल, 11 ट्रैफिक पुलिसकर्मी, सादे में एक हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई गई थी। एएसपी ने बताया कि सहारनपुर ड्यूटी में गया फोर्स लौटना शुरू हो गया है। देर रात तक पुलिस फोर्स जनपद में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन में पुलिस की कार्रवाई
वाहन चालान - 86
वाहन सीज -2
समन शुल्क - 64,100 रुपये।
फेस मास्क न लगाने पर चालान- 357
जुर्माना - 40,950 रुपये।
दुपहिया वाहन पर तीन सवारी के चालान- 18
जुर्माना- 4450 रुपये।
अनलॉक नियमों का उल्लंघन करने वाले- 24
अभियोग दर्ज हुए -02

साप्ताहिक लॉकडाउन के दौरान सूना पड़ा गांधी चौक बाजार।

साप्ताहिक लॉकडाउन के दौरान सूना पड़ा गांधी चौक बाजार।- फोटो : SHAMLI

साप्ताहिक लॉकडाउन के दौरान शामली में सूनी पड़ी सब्जी मंडी।

साप्ताहिक लॉकडाउन के दौरान शामली में सूनी पड़ी सब्जी मंडी।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed