{"_id":"5f1dcb128ebc3e9ffb2eca85","slug":"silence-in-markets-for-second-day-in-lockdown-shamli-news-mrt493205594","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में दूसरे दिन भी बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में दूसरे दिन भी बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा
विज्ञापन
शामली लॉकडाउन के दौरान सुनसान पडी सडक
- फोटो : SHAMLI
लॉकडाउन में दूसरे दिन भी बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा
शामली। शासन द्वारा घोषित लॉकडाउन के दूसरे दिन भी दुकानें न खुलने से बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। सड़कें भी सूनी पड़ी रही। बिना कारण दौड़ने वाले 173 वाहनों के पुलिस ने चालान किए।
जनपद में प्रत्येक सप्ताह लागू लॉकडाउन के दूसरे दिन रविवार को भी बाजार पूरी तरह से बंद रहे। प्रशासन द्वारा रविवार को पहले से ही साप्ताहिक बंदी का दिन घोषित किया हुआ है। सुबह के समय दूध की दुकानें दो घंटे तक खुली, जबकि दवा और शराब की दुकानें पूरे दिन खुली रही। बाकी सभी दुकानें बंद रही। लॉकडाउन और साप्ताहिक बंदी का दिन होने के कारण गांव देहात से लोग शहर में नहीं आए। सड़कों पर वाहन भी कम नजर आए। शहर के प्रमुख चौराहों पर लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस तैनात रही। पुलिस ने सड़कों पर दौड़ने वाले वाहनों को रोककर पूछताछ की और बिना कारण घर से बाहर निकलने पर चालान कर जुर्माना वसूला। साथ ही फेस मास्क न लगाने वालों से भी जुर्माना वसूल किया गया। बाजारों में घूमकर पुलिस ने लॉकडाउन व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि लॉकडाउन के नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। इस दौरान पुलिस ने 173 वाहनों का चालान किए और एक वाहन सीज कर 23100 रुपये समन शुल्क वसूल किया। इसके अलावा फेस मास्क न पहनने वाले 528 लोगों के चालान कर 52800 रुपये जुर्माना वसूल किया। इसके अलावा दुपहिया वाहनों पर तीन सवारी लेकर चलने वालों 88 वाहनों का चालान कर 21950 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। इसके अलावा 9 लोगों को को हिरासत में लिया गया और 19 व्यक्तियों के विरुद्ध दो अभियोग दर्ज किए गए।

शामली लॉकडाउन के दौरान सुनसान पडी सडक- फोटो : SHAMLI

शामली गुरूद्वारा तिराहे पर बाइक सवार की चैकिंग करती महिला पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

शामली गुरूद्वारा तिराहे पर वाहनो की चैकिंग करते पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI