फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   SikhLines Regiment Fatehgarh won championship

सिखलाइंस रेजिमेंट फतेहगढ़ ने जीती चैंपियशिप

Wed, 31 Jan 2018 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Wed, 31 Jan 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
SikhLines Regiment Fatehgarh won championship
झिंझाना रोड पर शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
शामली राइफल क्लब में चल रही चार दिवसीय रजत निर्वाल शूटिंग चैंपियनशिप का समापन हो गया। सिखलाइंस रेजिमेंट फतेहगढ़ के निशानेबाजों ने ट्राफी पर कब्जा किया। रिटायर आईजी विजय गर्ग ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
बुधवार को प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले कराए गए। एयर राइफल आईएसएफ वर्ग में सबसे सटीक निशाने लगाते हुए चैंपियन ऑफ चैंपियन गोकुलराज, सिखलाइंस रेजिमेंट फतेहगढ़ बने। उपविजेता भी सिखलाई रेजिमेंट के सुखदीप और तृतीय स्थान पर हरियाणा राज्य के करनाल शहर के साहिल रहे। आईएसएफ पिस्टल वर्ग में गुरुचरण सिंह प्रथम, उज्ज्वल सहरावत द्वितीय और रामफल तृतीय स्थान पर रहा। एयर राइफल एनआर वर्ग में बुद्घि प्रकाश विजेता बने। द्वितीय स्थान पर अभिषेक लोहिया और तृतीय गौरव चौहान रहे। एयर पिस्टल एनआर वर्ग में लवी पंवार प्रथम, सोहनवीर मलिक द्वितीय व सुभाष सिहाग तृतीय रहे। ओपन साइट एयर पिस्टल वर्ग में विपुल प्रथम, शौर्य प्रताप सिंह द्वितीय और मयंक कपिल तृतीय रहे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में ऑल ओवर चैंपियनशिप पर सिखलाइंस रेजिमेंट सेंटर फतेहगढ का कब्जा रहा। विजेता टीम को मुख्य अतिथि रिटायर आईजी विजय गर्ग ने शहीद अब्दुल हमीद ट्राफी देकर सम्मानित किया। प्रथम स्थान पाने वाले शूटर को 8100 रुपये, द्वितीय को 5100 रुपये और तृतीय को 2100 रुपये का नगद पुरस्कार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसे अलावा गढ़वाल रेजिमेंट सेंटर लैंसडाउन को शहीद मोहर सिंह ट्राफी, तोपखाना केंद्र हैदराबाद को शहीद शाहमल ट्राफी, जाट रेजिमेंट सैंटर बरेली को शहीद धर्मवीर सिंह ट्राफी, राजपूत सेंटर फतेहगढ़ को शहीद गौतम पंवार ट्राफी से नवाजा गया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि लोक निर्माण के अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह, आरके पीजी कॉलेज सचिव उमेश सिंह, ललित अग्रवाल, मुकेश चौधरी, तपन मलिक, अभिनव निर्वाल, कमलवीर वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed