फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   shukrtaal aur karnaal forlane se milegi jaam se mukti

शुक्रताल-करनाल फोरलेन से मिलेगी जाम से मुक्ति 

Fri, 22 Feb 2019 11:25 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Fri, 22 Feb 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
shukrtaal aur karnaal forlane se milegi jaam se mukti
file - फोटो : amarujala
शुक्रताल-करनाल फोरलेन के निर्माण होने से शामली को जाम से मुक्ति मिलेगी। मुजफ्फरनगर और शामली जिले को जोड़ने वाला जिले का यह चौथा फोरलेन होगा। देहात क्षेत्रों के ग्रामीणों को इस फोरलेन का निर्माण होने से ज्यादा फायदा होगा।     
विज्ञापन

गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा ने कैराना से झिंझाना, ऊन, थानाभवन, चरथावल से होकर मुजफ्फरनगर तक मार्ग के चौड़ीकरण की मांग एक साल पूर्व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के समक्ष रखी थी। लेकिन इसमें अभी तक कोई कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पाई थी। बृहस्पतिवार को  केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी के नए शुक्रताल-करनाल फोरलेन की घोषणा कर शामली और मुजफ्फरनगर के लोगों सौगात दी। बता दें कि जिले के झिंझाना, ऊन, थानाभवन और मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों को इस फोरलेन का ज्यादा लाभ मिलेगा। शामली को जाम से पूरी तरह मुक्ति मिल जाएगी। 90 किमी लंबाई वाले शुक्रताल-करनाल फोरलेन शामली शहर से गुजरने वाले भारी वाहनों की आवाजाही को खत्म करेगा। लोक निर्माण विभाग सहारनपुर के अधीक्षण अभियंता रामेश्वर सिंह ने बताया कि शुक्रताल-करनाल फोरलेन निर्माण से पहले राष्ट्रीय राज्य मार्ग की स्वीकृति आने के बाद नंबर आवंटित किया जाएगा। इसके बाद फोरलेन में आने वाली लोक निर्माण विभाग की सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को हस्तांतरित कर दिया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ही फोरलेन का निर्माण कराएगी। इस दौरान डीपीआर तैयार की जाएगी। डीपीआर के बाद सरकार फोरलेन के लिए बजट जारी करेगी। 
विज्ञापन


नया हरिद्वार-कांवड़ मार्ग मिल जाएगा
शुक्रताल-करनाल फोरलेन के निर्माण होने के बाद हरिद्वार कांवड़ मेले में गुजरने वाले भारी वाहनों को नया मार्ग मिल जाएगा। कांवड़ मेले के लिए फिलहाल मुजफ्फरनगर-शामली, करनाल होकर कांवड़िए गुजरते है। नया फोरलेन बन जाने के बाद भारी वाहनों के लिए यह कांवड़ियों के लिए मुफीद हो जाएगा। पानीपत-नगीना, कोटद्वार फोरलेन पर हरिद्वार कांवड़ मार्ग पर यात्रियों की राह आसान हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण एजेंसी घोषित होने के बाद होगा कार्य शुरू
शामली। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अभियंता सतप्रकाश ने बताया कि मेरठ-करनाल फोरलेन का चौड़ीकरण का शिलान्यास केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी बृहस्पतिवार को कर चुके है। बताया कि मेरठ-करनाल फोरलेन के चौड़ीकरण का अभी टेंडर नहीं खुल पाया है। टेंडर खुलने के बाद चौड़ीकरण के लिए निर्माण एजेंसी नामित कराकर निर्माण कार्य कराया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सलाहकार वीके सिंह ने बताया कि मेरठ-करनाल फोरलेन के चौड़ीकरण का 708 करोड़ रुपये का टेंडर खोला जाएगा। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले मेेरठ-करनाल मार्ग का शिलान्यास कर दिया गया है। जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed