फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shubham got first place in 100 meters race

100 मीटर दौड़ में शुभम ने पाया पहला स्थान

Sat, 26 Mar 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Shubham got first place in 100 meters race
शामली में उधम सिंह स्टेडियम में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। - फोटो : SHAMLI
शामली। शहीद उधम सिंह स्टेडियम में 29वीं यूपी स्टेट ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए ट्रायल हुआ। एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव जबर सिंह खैवाल ने बताया शुक्रवार को ओपन वर्ग के बालक -बालिकाओं का ट्रायल हुआ, जिसमें 100 मीटर दौड़ में शुभम जावला प्रथम, द्वितीय विपिन गौतम, 200 मीटर में शेखर मलिक प्रथम, नीरा द्वितीय, अंकित तृतीय, 400 मीटर में हसीन अली प्रथम, रिजवान द्वितीय, शेखर मलिक तृतीय रहे। 800 मीटर में श्रवण प्रथम, प्रशांत द्वितीय, अभिनव तृतीय, 1500 मीटर में नितिन कुमार प्रथम, मोहम्मद गुलफाम द्वितीय, 5000 मीटर में उत्सव कुमार प्रथम, विकास चौहान द्वितीय, सोया तृतीय स्थान पर रहे। 10 किलोमीटर में सचिन प्रथम, तौसीफ द्वितीय, सुमित कुमार तृतीय रहे।
विज्ञापन

जबकि गोला फेंक में विवेक वर्मा प्रथम, निखिल द्वितीय, जैवलिन थ्रो में शांत हुड्डा प्रथम, राजा द्वितीय स्थान पर रहे। 10 किलोमीटर में कृष्णा प्रथम, शिवानी द्वितीय, हर्डल में दीपा रानी प्रथम, काजल द्वितीय स्थान पर रही। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी एमएस तोमर, कुलदीप तोमर, आजाद चौधरी, निखिल खैवाल, राजा पांचाल आदि मौजूद रहे। ट्रायल में चयनित खिलाड़ी नौ अप्रैल को कौशांबी व 11 अप्रैल को लखनऊ में होने वाली 29वीं यूपी स्टेट ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed