फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shrimad Bhagwat Katha started, Kalash Yatra taken out

Shamli News: श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा निकाली

Tue, 18 Mar 2025 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Katha started, Kalash Yatra taken out
गढ़ीपुख़्ता में श्रीमद् भागवत कथा के दोरान कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु । संवाद
गढ़ीपुख्ता। कस्बे में हनुमान धाम पर श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। श्री सनातन हिंदू रक्षा दल व कस्बे वासियों द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

यात्रा हनुमान धाम से शुरू होकर कस्बे के मुख्य मार्ग बस स्टैंड से होते हुए हनुमान धाम पर पहुंचकर समाप्त हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने विधि विधान पूर्वक हवन पूजन कर पूजा अर्चना की। कथा का शुभारंभ करने वाले विजय गिरी, अंकुज चौधरी, नरेश चंद्र गोयल, राजेंद्र कौशिक, मुकेश चौधरी, टेकचंद मित्तल, सूरजपाल, सुरेश चौधरी, रामपाल चौधरी ने किया । इस अवसर पर कथावाचक संत किरण चंद्र महाराज ने कहा श्रीमद् भागवत कथा कलयुग में सर्वपापों का नाश करने वाली है। जिस जगह पर कथा होती है, वह स्थान और क्षेत्र पवित्र हो जाता है। भागवत कथा सुनने से मन में मौजूद अशुद्ध विचार नष्ट हो जाते हैं। इससे ज्ञान और वैराग्य की प्राप्ति होती है और साथ ही जन्म जन्मांतर के पाप और विकार नष्ट हो जाते हैं। व्यक्ति को सुख और शांति मिलती है। श्रीमद् भागवत कथा वेदव्यास की अंतिम रचना थी। ममता देवी अनीता देवी, पारुल देवी ,नीतू देवी, रेणू तिवारी, मंटो वती, सावित्री देवी शालू, अनन्या कलश यात्रा में शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed