फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shri Krishna Janmashtami today, temple decorated

Shamli News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज, मंदिर सजे

Mon, 26 Aug 2024 12:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 26 Aug 2024 12:58 PM IST
विज्ञापन
Shri Krishna Janmashtami today, temple decorated
शामली बडा  बाजार में जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सजवाट के समान की खरीदारी करती महिलाएं । संवा
शामली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व सोमवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र, वृष राशि के चंद्र का दुर्लभ संयोग बन रहा है।
विज्ञापन

सोमवार 26 अगस्त को पूजन मुहूर्त रात्रि 11.57 बजे से रात्रि 12.42 बजे का है। जन्माष्टमी का व्रत करोड़ों एकादशी का फल देने वाला व्रत है। पंडित कुशलानंद जोशी, पंडित प्रभुशंकर शास्त्री के मुताबिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सोमवार सुबह 3.19 से शुरू होकर होगी, जो 27 अगस्त रात्रि 2.19 तक रहेगी। रोहिणी नक्षत्र दोपहर में 3.54 से शुरू हो जाएगा। अगले दिन दोपहर 3.37 बजे तक रहेगा। इस बार 26 अगस्त को रात्रि में चंद्रोदय 11.24 पर होगा। इसके बाद मंदिरों में पूजा अर्चना शुरू हो जाएगी।

आज रात आठ बजे से लेकर बारह बजे तक झांकी प्रदर्शन, शोभायात्रा मंगलवार को
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर के बुढ़़ाना रोड स्थित बलभद्र मंदिर समिति के सचिव अमित बंसल ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व्रत महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई है। सोमवार रात आठ बजे से लेकर 12 बजे तक श्री राधाकृष्ण, शिव पार्वती, वासुदेव समेत देवी-देवताओं की सुंदर झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा। मंगलवार को भव्य शोभा यात्रा शहर के बुढ़़ाना रोड से शुरू होगी। शोभायात्रा शहर में भ्रमण के बाद समाप्त होगी।
विज्ञापन

वहीं श्री हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी ने बताया कि सोमवार को रात्रि 11.30 बजे कान्हा को स्नान के बाद वस्त्र आभूषण से अभिषेक किया जाएगा। विधि- विधान से पूजा अर्चना की जाएगी। कैराना रोड स्थित शिव मंदिर गुलजारी वाला, शिव चौक, रेलवे रोड श्री सत्यनारायण मंदिर, माजरा राेड स्थित भाकूवाला शिव मंदिर, टंकी रोड माता वैष्णो देवी मंदिर, पंजाबी काॅलोनी स्थित रघुनाथ मंदिर, रेलपार सदाशिव मंदिर, गांधी चौक कुटी वाला मंदिर, श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर, ठाकुर द्वारा, मां शांकभरी देवी बनखडी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों को सजाया गया है। रेशमी कटहरा गंगा मंदिर में शाम छह बजे से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बाबा अमरनाथ की गुफा का आयोजन किया गया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed